भोपाल ब्रेकिंग : रेलवे स्टेशन पर ओवर ब्रिज की सीढ़ियां गिरी, 1 की मौत की खबर, कई घायल
भोपाल (तेज समाचार प्रतिनिधि): गुरुवार सुबह मप्र की राजधानी भोपाल के रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा हो गया। यह प्लेटफार्म नम्बर 3 के ओवर ब्रिज की सीढ़ियां गिर गई। इसमे एक की मौत कीव कई के घायल होने की खबर है।
हादसा आज सुबह करीब 9 बजे का है। सीढ़ियों का मलबा गिरने से भी कई यात्री घायल हुए हैं। इन्हें ऑटो और एंबुलेंस से हमीदिया अस्पताल पहुंचाया गया है। सूचना पर रेल अफसर भी मौके पर पहुंच गए हैं। अपुष्ट सूत्र 2 के मरने की बात कह रहे है।