अमलनेर (तेज़ समाचार प्रतिनिधि ):शहर के फरशी रोड भाग में डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर चौक में दे गट में मारपीट हुई, जिसमें एक पर | तलवार से हल्ला कर के उसे घायल किया है। तो दूसरे गट की शिकायत अनुसार एक महिला के मंगलसूत्र छिनकर विनयभंग करने की घटना हुई है। इस बारे में दोनों गट की ओर से शिकायत पर दोनों गटों पर परस्पर के खिलाफ दंगल का अपराध दर्ज किया है। । रविवार को रात 11.00 बजे के आसपास शिकायतकर्ता अफाक, नफीस अहमद उम्र 22 जिनगर गल्ली से बोल के मार्ग से आते समय यह विवाद हुआ है। उसमें उनपर तलवार से हल्ला करके उन्हें गंभीर जखमी किया है। उसने दी शिकायत पर राज रामराजे, आकाश संदानशिव, विशाल विजू सोनवणे, पप्पू बिरूहाडे, निखील संदानशिव, दिनेश संदानशिव, दादू पल्सरवाला, पप्प्या भरत, अजय बिहाडे डान्सर, समाधान बिहाडे, जितु डान्सर, राजू गढरी, बंटी, गढरी, दीपक गढरी एवं अन्य 5 से 7 लोगो के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।
दूसरे गट की तरफ से इस । विवाद में शिकायतकर्ता कल्पनाबाई अनिल रामराजे ने शिकायत की है। रविवार रात 11 बजे उनका लड़का राजर| एवं जाबिर कुरेशी के लड़क इनका झगड़ा शुरू हुआ था। उस वक्त जाबिर कुरेशी यह भी राजर| को मार रहा था। गल्ली के लोगोने झगड़ा छुड़ाया और घर पर भेजा। लेकिन कुछ समय के बाद जाबिर कुरेशी, मोहसीन कुरेशी मकबूल रेतीवाला, बाबा रेतीवाला, गण्या जागीर, सलमान कुरेशी, तोफिक | कुरेशी सर्जीत खाटिक, जमील | खाटिक, मुस्तफा कुरेशी, मकरार | जावेद शेख, अफताब नफीस अहमद | साथ के लड़कों ने लाठी, काठी एंव तेज छूरा लेकर लाकर जातिवाचक | गालीगलोच कर मारपीट की महिला के गले का मंगलसूत्र निकालकर उसे पीटा। उसी वजह से भादवि कलम 395,143,147,149,354, 323, 504, 506 शस्त्र कायदा 4/25, अनुसुचित जाति जमाती कायदा कलम 3,(1),(10) के अनुसार अपराध दर्ज किया है।