• ABOUT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITION
  • CONTACT US
  • ADVERTISE WITH US
  • तेज़ समाचार मराठी
Tezsamachar
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
Tezsamachar
No Result
View All Result

आज तेजस करेगी मुंबई से गोवा की पहली यात्रा

Tez Samachar by Tez Samachar
May 22, 2017
in प्रदेश
0

मुंबई(तेज़ समाचार प्रतिनिधि):  आज तेजस एक्सप्रेस को मुंबई से पहली यात्रा के लिए रवाना किया जाएगा। रेल मंत्री सुरेश प्रभु अत्याधुनिक सुविधाओँ से लैस तेजस ट्रेन को मुंबई से हरी झंडी दिखाकर गोवा के लिए रवाना करेंगे। कुल 13 कोच की इस ट्रेन में एक एसी एग्जीक्यूटिव कार है जिसमें 56 यात्री बैठ सकते हैं इसके अलावा 12 एसी चेयर कार होगी जिसमें प्रत्येक में 78 यात्रियों के बैठने की क्षमता होगी।

तेजस का किराया शताब्दी एक्सप्रेस के किराये से 20 फीसदी ज्यादा होगा। सीसीटीवी कैमरों और धुएं एवं आग का पता लगाने वाली प्रणालियों जैसे सुविधाओं से लैस तेजस एक्सप्रेस को रेल मंत्री सुरेश प्रभु 22 मई को मुंबई से गोवा के लिए रवाना करेंगे।इस ट्रेन में यात्रियों को यात्रा के दौरान खाना ऑर्डर करने का विकल्प मिलेगा। यदि कोई यात्री टिकट खरीदते वक्त भोजन का विकल्प चुनता है तो किराये में खानपान शुल्क जोड़ा जाएगा। रेल मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि शताब्दी के मुकाबले तेजस के मूलभूत किराये में 20 फीसदी से ज्यादा की बढ़ोत्तरी है।

सुपरफास्ट सरचार्ज, आरक्षण शुल्क और खानपान शुल्क अलग से लगाए जाएंगे।बगैर भोजन के तेजस में एग्जिक्यूटिव श्रेणी का किराया 2,540 रूपए तय रहेगा और भोजन के साथ किराया 2,940 रूपए होगा। भोजन के साथ चेयर कार का किराया 1,850 रूपए होगा और भोजन के बगैर इसका किराया 1,220 रूपए होगा। शताब्दी का किराया एग्जिक्यूटिव श्रेणी और चेयर कार श्रेणी में क्रमश: 2,390 रूपए और 1,185 रूपए है जिसमें भोजन भी शामिल होता है।

Tags: #tejas trainmumbai goasuresh prabhu
Previous Post

पंजाब : बड़े नेताओं को मारने की थी योजना, पकडे गए 2 आतंकी

Next Post

खत्म हुआ IPL-10 का तिलिस्म : 18775 में से 10662 रन बाउंड्री से बने

Next Post

खत्म हुआ IPL-10 का तिलिस्म : 18775 में से 10662 रन बाउंड्री से बने

  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact Us

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.