• ABOUT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITION
  • CONTACT US
  • ADVERTISE WITH US
  • तेज़ समाचार मराठी
Tezsamachar
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
Tezsamachar
No Result
View All Result

इंफाल रेलवे स्टेशन के निर्माण से पूर्वोत्तर में दौड़ेगी विकास की नयी गाड़ी

Tez Samachar by Tez Samachar
July 31, 2016
in देश
0

इंफाल – केंद्रीय रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने मणिपुर की राजधानी इंफाल में इंफाल रेलवे स्टेशन की आधारशिला रखते हुए रेलवे इतिहास के पन्ने में एक नया अध्याय जोड़ दिया। शनिवार को आयोजित इंफाल रेलवे स्टेशन के आधारशिला कार्यक्रम में रेल मंत्री प्रभु ने जिरिबाम-टुपुल मार्ग पर भारतीय रेलवे की सबसे लंबी सुरंग (11.55 किमी) के पूरा होने की भी घोषणा की। इंफाल रेलवे स्टेशन राजधानी मुख्यालय से 13 किमी दूर यूरेमबाम गांव के पास है। जो हवाई अड्डे से महज 1.50 किमी दूर है। स्टेशन के निर्माण की लागत 8.7 करोड़ आई है। उन्होंने कहा कि मणिपुर के विकास के लिए जिरिबाम से इंफाल के बीच 11 किमी लंबी ब्राड गेज लाइन का निर्मण किया जा रहा है। मालूम हो कि जिरिबम-टुपुल-इंफाल ब्रॉड गेज योजना वर्ष 2008 में आरंभ हुई थी। 84 किमी लंबे जिरिबाम-टुपुल के बीच पटरी बिछाने और 37 सुरंगों में से 25 का काम 30 अप्रैल, 2016 तक पूरा हो गया। शेष सुरंगों के निर्माण का कार्य प्रगति पर है। इस मार्ग पर दो ऐसे कार्य हुए हैं, जिस पर सभी भारतियों को गर्व अनुभव होगा। पहले जिरीबाम-इंफाल रेल खंड पर इरिंग नदी पर सबसे ऊंचा 141 मीटर का ब्रिज बनाया गया है। इसकी ऊंचाई लगभग दो कुतुबमिनारों के बराबर है। दूसरा इस रेल खंड पर टनल नंबर 12 सबसे लंबी सुरंग है, जिसकी लंबाई 11.55 किमी है।

Previous Post

भारत में अक्टूबर में होगा कबड्डी विश्व कप २०१६ का आयोजन, पांच महाद्वीपों की कुल 12 टीमें लेंगी हिस्सा

Next Post

दारा सिंह ने किंगकॉंग को हराया था जलगाव में

Next Post

दारा सिंह ने किंगकॉंग को हराया था जलगाव में

  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact Us

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.