• ABOUT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITION
  • CONTACT US
  • ADVERTISE WITH US
  • तेज़ समाचार मराठी
Tezsamachar
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
Tezsamachar
No Result
View All Result

गरीबों के लिए काम करते रहेंगे : भाजपा दिवस पर नरेन्द्र मोदी

Tez Samachar by Tez Samachar
April 6, 2017
in देश
0

दिल्ली (तेज समाचार प्रतिनिधि). गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी ने अपनी स्थापना के 37 वर्ष पूर्ण किए. इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पार्टी कार्यकर्ताओं के संघर्ष को याद किया. इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि अंत्योदय के मंत्र के साथ पार्टी भारत, खासकर गरीबों एवं वंचितों की सेवा करने के अपने प्रयासों को पूरे जोश से आगे बढ़ाते रहेगी.
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के साथ पार्टी मुख्यालय गए. मोदी और शाह ने भाजपा के विचारक दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की.
मोदी ने ट्वीट कर कहा कि भाजपा के स्थापना दिवस पर मैं भाजपा कार्यकर्ताओं के पूरे परिवार को बधाई देता हूं, जो पूरे भारत में काम कर रहे हैं. मोदी ने कहा, कि हम भाजपा कार्यकर्ताओं की पीढ़ियों की कड़ी मेहनत को गौरव के साथ याद करते हैं जिन्होंने देश की सेवा के लिए अपनी कोशिशों से एक एक ईट जोड़कर पार्टी को खड़ा किया. मोदी ने दीनदयाल उपाध्याय को प्रेरणा का स्रोत बताया. उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा कि यह गौरव की बात है कि सम्पूर्ण भारत और समाज के सभी वर्गों के लोगों ने भाजपा पर भरोसा जताया है. मोदी ने सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया. मोदी ने कहा कि अंत्योदय के मंत्र का पालन करते हुए हम भारत, खासकर गरीबों एवं वंचितों की सेवा करने के अपने प्रयासों को पूरे जोश से आगे बढ़ाते रहेंगे. भाजपा की स्थापना 6 अप्रैल 1980 को हुई थी.

– अमित शाह ने भी दी शुभकामनाएं
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने ट्वीट किया, कि 37 वर्ष से राष्ट्र सेवा को समर्पित भाजपा के स्थापना दिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं. शाह ने कहा कि विचारधारा आधारित एक छोटे से पौधे को अपने अमूल्य एवं कठोर परिश्रम से विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल बनाने वाले सभी कार्यकर्ताओं को नमन. उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा सुशासन एवं विकास नीति में निरंतर विश्वास प्रकट करने के लिए देश की जनता का दिल से अभिनंदन करती है.

Tags: Amit ShahBJPNarendra modi
Previous Post

देश की समस्या हल करने एमआईटी सबसे आगे : डॉ. मंगेश कराड

Next Post

भाजपा ने मनाया 37वां स्थापना दिवस : 6 अप्रैल 1980 को हुई थी स्थापना

Next Post

भाजपा ने मनाया 37वां स्थापना दिवस : 6 अप्रैल 1980 को हुई थी स्थापना

  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact Us

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.