जामनेर(तेज समाचार प्रतिनिधि). शनिवार सुबह सिंचाई मंत्री गिरीश महाजन के करकमलो से नगरपरिषद द्वारा प्रस्तावीत तथा पूर्ण किए गए विकास कार्यो के लोकार्पण का समारोह संपन्न हुआ। शिवाजी नगर तिराहे पर आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता नगराध्यक्षा श्रीमती साधना महाजन ने की, सुवर्ण जयंती नगरोथान अभियान अंतर्गत अतिरीक्त पेयजल आपुर्ती योजना के लोकार्पण के उपरांत मंत्रीजी ने महाराष्ट्र सुवर्ण जयंती नगरोथान महाअभियान अंतर्गत 68 करोड की लागत से पुरे शहर मे बनने वाली करीब 112 की मी लंबी सुरंगी नालियो तथा डबरा प्रक्रिया योजना का भुमीपुजन किया। मौके पर महाजन ने निगम के कामकाज पर संतोष व्यक्त करते कहा की शहर मे 20 करोड की लागत से मंजुर बस पोर्ट का काम जल्द शुरु होगा। सब्जी मंडी के पुनर्वास को लेकर कन्या स्कूल में निगम की आधुनीक इमारत के साथ व्यावसायीक मार्केट का भी शिलान्यास होना है। टेक्सटाईल पार्क के लिए भुमी आबंटन की कारवायी पुरी हो चुकी है। अब कुछ महीनो में वहा कपास प्रक्रिया यूनीट बनाया जाएगा। नगरवासियो को प्रतीदिन शुद्ध पेयजल आपुर्ती के लिए सुविधाजनक व्यवस्था तैयार की गयी है। शहर में हर जगह शौचालयो का निर्माण कराया गया है। मौके पर मुख्याधिकारी शोभा बावीस्कर, पं स सभापती संगीता पिठोडे, पार्टी के सभी पार्षद तथा तहसिल पदाधिकारी उपस्थित थे। विदीत हो की मंत्री महाजन के अगुवायी मे निगम में सत्तापक्ष में बैठी भाजपा ने विभिन्न विकासकार्यो को लेकर सफलता हासिल की है।