• ABOUT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITION
  • CONTACT US
  • ADVERTISE WITH US
  • तेज़ समाचार मराठी
Tezsamachar
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
Tezsamachar
No Result
View All Result

टाटा भारत निर्माण स्कूल निबंध प्रतियोगिताओं के विजेताओं ने राष्ट्रपति से मुलाकात की

Tez Samachar by Tez Samachar
January 12, 2018
in Featured, देश
0
टाटा भारत निर्माण स्कूल निबंध प्रतियोगिताओं के विजेताओं ने राष्ट्रपति से मुलाकात की

नई दिल्ली ( तेजसमाचार प्रतिनिधि ) : 2015-16 के टाटा भारत निर्माण स्कूल निबंध प्रतियोगिताओं के विजेताओं ने आज (12.01.2018) राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति श्री राम नाथ कोविंद से मुलाकात की।

इस अवसर पर 2015-16 के स्कूल निबंध प्रतियोगिता के विजेताओं को राष्ट्रपति ने बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस बार राष्ट्र निर्माण पर 12 भाषाओं में 8000 से अधिक स्कूलों तथा 200 शहरों के 31 लाख से अधिक बच्चों ने निबंध लिखा। इस कड़ी स्पर्धा में 72 बच्चे विजेता घोषित हुए। उन सभी को इस उपलब्धि पर गर्व करना चाहिए। यह भी खुशी और संतोष की बात है कि 72 विजेताओं में 52 लड़कियां हैं।

राष्ट्रपति ने कहा कि इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाला प्रत्येक बच्चा विजेता है। ऐसा इसलिए कि भारत के बच्चे इस महान देश के भविष्य हैं। बच्चे भविष्य के नेता हैं। बच्चे उस देश की नीवं के पत्थर हैं जैसा देश हम चाहते हैं।

राष्ट्रपति ने बच्चों को सपने देखने और अपने लिए महत्वाकांक्षी लक्ष्य तय करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि ऐसा करके बच्चे समर्पण, ईमानदारी और संकल्प के साथ लक्ष्यों की दिशा में कार्य करेंगे। उन्होंने बच्चों को हमेशा सार्थक रूप से सोचने और विफलता से कभी विचलित न होने की सलाह दी।

Previous Post

जिजाऊ जन्मोत्सव के उपलक्ष्य मे विविध क्षेत्रो मे कर्तव्यदक्ष रूप से कार्यरत महिलाओ का सन्मान

Next Post

कर चोरी करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई में जबरदस्‍त वृद्धि

Next Post
कर चोरी करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई में जबरदस्‍त वृद्धि

कर चोरी करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई में जबरदस्‍त वृद्धि

  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact Us

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.