• ABOUT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITION
  • CONTACT US
  • ADVERTISE WITH US
  • तेज़ समाचार मराठी
Tezsamachar
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
Tezsamachar
No Result
View All Result

ठाणे महानगरपालिका होगी ऑनलाइन

Tez Samachar by Tez Samachar
March 23, 2017
in प्रदेश
0

ठाणे-महाराष्ट्र (तेज समाचार प्रतिनिधि). आगामी एक साल में ही ठाणे महानगर पालिका की सभी सेवाओं को ऑनलाइन कर दिए जाने का दावा ठाणे मनपा के आयुक्त संजीव जायसवाल ने किया है. उन्होंने बताया कि अब तक कुल 9 सेवाओं को ऑनलाइन किया जा चुका है. बाकी बची सेवाओं को भी विभिन्न चरणों में ऑनलाइन कर दिया जाएगा. इन सेवाओं को ऑनलाइन करने के बाद नागरिकों को जहां लंबी-लंबी कतारों से निजात मिलेगी, वहीं लोगों को अपनी जरूरतों के लिए मनपा के कार्यालयों में भी नहीं आना पड़ेगा. ठाणे महानगर पालिका द्वारा शुरू किए गए ‘जल मित्र’ ऐप का उद्घाटन महापौर मीनाक्षी शिंदे ने किया. इस दौरान आयुक्त जायसवाल ने उक्त जानकारी दी. साथ आयुक्त ने स्पष्ट किया किया मनपा का सभी कार्यभार पारदर्शक हो, इस उद्देश्य से सूचना और तकनीक साधनों का उपयोग कर संपूर्ण सुविधाओं को ऑनलाइन करने का मानस प्रशासन का है. जिसमें मुख्य रूप से पानी विभाग को अत्याधुनिक करने की दृष्टि से 5 घटकों का विकास किया जाएगा. जिसमें वॉटर और एनर्जी ऑडिट, वॉटर कियोस्क, स्मार्ट मीटरिंग जैसे कार्यों का समावेश है. साथ ही पानी के संदर्भ में आंतरराष्ट्रीय नियमों का पालन कैसे किया जाए, इसी दृष्टि से प्रयास किया जाने वाला है. इसलिए नागरिकों को टेक्नोलॉजी का उपयोग कर उत्तम सुविधा मुहैया कराए जाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है. इसी कड़ी में आगामी वर्ष भर में 28 से भी अधिक सेवा ऑनलाईन किया जाएगा. इस मौके पर उपमहापौर रमाकांत मढवी, सभागृह नेता नरेश म्हस्के, विरोधी पक्षनेता मिलिंद पाटिल भी मौजूद थे.

Tags: thane news
Previous Post

शिवसेना सांसद की गुंडागर्दी ; एयर इंडिया के स्टाफ को चप्पल से मारा

Next Post

अवैध निर्माण मामले में कपिल शर्मा को राहत

Next Post

अवैध निर्माण मामले में कपिल शर्मा को राहत

  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact Us

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.