• ABOUT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITION
  • CONTACT US
  • ADVERTISE WITH US
  • तेज़ समाचार मराठी
Tezsamachar
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
Tezsamachar
No Result
View All Result

दीपिका पादुकोण ने शुरू किया ‘लिव-लव-लाइफ’ फाउंडेशन

Tez Samachar by Tez Samachar
April 11, 2017
in मनोरंजन
0

  मुंबई ( तेजसमाचार संवाददाता ) – लिव, लव, लाइफ फाउंडेशन चलाने वाली अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने लोगों से आग्रह किया है कि वे मानसिक रूप से बीमार लोगों को प्यार और सुरक्षा का अहसास कराएं। कम उम्र में ही अवसाद (डिप्रेशन) का सामना कर चुकीं अभिनेत्री ने ‘लिव, लव, लाफ’ फाउंडेशन शुरू किया है। इसका उद्देश्य अवसाद दूर करना और मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना कर रहे लोगों को सहायता प्रदान करना है। अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने विगत सप्ताह  विश्व स्वास्थ्य दिवस पर इस संदेश का प्रसार करने के लिए कर्नाटक सरकार के साथ हाथ मिलाया। दीपिका ने इस बारे में कहा, ‘अवसाद का शिकार किसी भी उम्र, पृष्ठभूमि या अर्थिक स्थिति के लोग हो सकते हैं। दुर्भाग्य से जो लोग अवसाद या अन्य मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से पीड़त हैं, वे पूर्वाग्रह और भेदभाव का सामना करते हैं।’ अभिनेत्री ने कहा कि सरकार द्वारा किया गया हालिया पहल दर्शाता है कि अधिकारीगण अवसाद जैसी चुनौती के निपटारे को लेकर प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि एक साथ मिलकर ऐसा वातावरण बनाया जा सकेगा, जिसमें मानसिक बीमारियों से जूझ रहे लोग सहजता, लगाव और सुरक्षा को महसूस कर सकेंगे। दीपिका फिलहाल संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘पद्मावती’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में रणवीर सिंह और शाहिद कपूर भी हैं। ‘पद्मावती’ में दिल्ली के मध्य युगीन शासक अलाउद्दीन खिलजी की कहानी है, जो राजपूत रानी पद्मावती से प्रेम करने लगता है। बता दें कि संजय लीला भंसाली ने रणवीर और दीपिका को बाहर एक साथ दिखने के लिए मना किया था, ताकि उनकी फिल्म पर कोई असर नहीं पड़े। उस दौरान दोनों एक्टर्स के ब्रेकअप की खबरें आने लगी थीं, लेकिन तमाम इवेंट्स में एक साथ नजर आकर रणवीर और दीपिका ने इन अफवाहों पर विराम लगा दिया।

Tags: dipika padukonlive love life
Previous Post

साक्षी धोनी ने शेयर की चेन्नई सुपर किंग्स की जर्सी में सेल्फी

Next Post

राज्यपाल पर चर्चा की अनुमति न देना अन्याय – दिग्विजय

Next Post

राज्यपाल पर चर्चा की अनुमति न देना अन्याय - दिग्विजय

  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact Us

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.