• ABOUT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITION
  • CONTACT US
  • ADVERTISE WITH US
  • तेज़ समाचार मराठी
Tezsamachar
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
Tezsamachar
No Result
View All Result

दुल्हन के सामने से ले उड़ी दूल्हा,पिस्टल वाली प्रेमिका

Tez Samachar by Tez Samachar
May 17, 2017
in प्रदेश
0

हमीरपुर(तेज़ समाचार प्रतिनिधि):दूल्हा-दुल्हन शादी के मंडप में बैठे होते हैं और अचानक से रिवाल्वर ताने इस लड़की की एंट्री हो जाती है… ऐसे सीन्स और कहानियां आपने फिल्मों में कई बार देखी होगी. लेकिन जरा सोचिए ऐसा आपकी आंखों के सामने सचमुच हो जाए तो..

वाकया 15 मई का है जब दोनों परिवारों में शादी की रस्में चल रहीं थी। जयमाला हो चुकी थी, तय कार्यक्रम के अनुसार, हमीरपुर जिले के मौदहा थाना क्षेत्र के अशोक की बरात भवानीपुर गांव आई थी। शाम को कन्या पक्ष ने बरातियों की आवभगत की। उसके बाद जयमाल कार्यक्रम और भोजन आदि हुआ। रात डेढ़ बजे करीब चढ़ावा चढ़ाने का कार्यक्रम चल रहा था और दूल्हा अशोक कुछ बरातियों के साथ जनवासे में मौजूद था। इसी बीच अशोक की प्रेमिका दो युवकों के साथ स्कार्पियो से जनवासे में पहुंची और फिल्मी स्टाइल में उतरकर उसने अशोक के सिर पर तमंचा लगा दिया और बोली ‘प्यार हमसे किया और शादी किसी दूसरे से….यह बर्दाश्त नहीं’।

अचानक प्रेमिका को इस रूप में देखकर दूल्हा बने अशोक की सिट्टी-पिट्टी गुम हो गई। अन्य बराती देखते रह गए और प्रेमिका अशोक को स्कार्पियो में बैठा कर फरार हो गई। घटना के बाद बरातियों में हड़कंप मच गया। घरातियों ने यूपी 100 को मामले की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दूल्हा अशोक के भाई जयेंद्र व फोटोग्राफर रामनाथ व उसके बेटे रोहित को हिरासत में लेकर कोतवाली पुलिस को सौंप दिया। कोतवाली पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। प्रेमिका व अशोक का अभी तक कुछ पता नहीं चल सका।

 

Tags: #premikadulhahamirpurpistol
Previous Post

मियामी बीच पर प्रियंका का हॉट लुक

Next Post

फिर खुल सकती हैं शराब की दुकानें हाईवे के करीब ,राज्यों को करीब 5,000 करोड़ रूपए का वार्षिक नुकसान

Next Post

फिर खुल सकती हैं शराब की दुकानें हाईवे के करीब ,राज्यों को करीब 5,000 करोड़ रूपए का वार्षिक नुकसान

  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact Us

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.