• ABOUT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITION
  • CONTACT US
  • ADVERTISE WITH US
  • तेज़ समाचार मराठी
Tezsamachar
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
Tezsamachar
No Result
View All Result

देश मना रहा 69वां गणतंत्र दिवस, दुनिया ने देखी भारत की ताकत, 10 आसियान देश बने गवाह

Tez Samachar by Tez Samachar
January 26, 2018
in Featured, देश
0
देश मना रहा 69वां गणतंत्र दिवस, दुनिया ने देखी भारत की ताकत, 10 आसियान देश बने गवाह

नई दिल्ली ( तेज़ समाचार प्रतिनिधि ):देशभर में आज 69वें गणतंत्र दिवस का जश्न मनाया जा रहा है. इस मौके पर आज 10 आसियान देशों के शीर्ष नेताओं की मौजूदगी में देश के सैन्य कौशल तथा सांस्कृतिक विविधता की झलक राजपथ पर पेश की गई. राष्‍ट्रपति राम नाथ कोविंद ने परेड में शामिल हुई सैन्‍य दस्‍तों की सलामी ली.  परेड में राजपूताना राइफल्स रेजिमेंट का एक दल पहली बार आसियान देशों के ध्‍वजों के साथ दिखा. इन आसियान देशों में थाइलैंड, वियतनाम, इंडोनेशिया, मलेशिया, फिलीपीन, सिंगापुर, म्यामां, कंबोडिया, लाओस और ब्रूनेई शामिल हैं.

गणतंत्र दिवस के अवसर पर आज राजपथ पर भारत की सैन्य ताकत, संस्कृति एवं विविधता का शानदार प्रदर्शन किया जा रहा है. इस अवसर पर आसियान के 10 देशों के नेता कार्यक्रम में मुख्य अतिथि हैं. गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में सैन्यकर्मियों की परेड एवं सैन्य ताकत के प्रदर्शन के साथ अलग-अलग राज्यों, मंत्रालयों एवं विभागों की झांकियां भी प्रदर्शित की जा रही हैं.

इस अवसर पर राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षा के अभूतपूर्व प्रबंध किये गए हैं. देश का संविधान 26 जनवरी, 1950 को लागू हुआ था.

पीएम मोदी ने सभी आसियान राष्‍ट्राध्‍यक्षों का स्‍वागत किया और राष्‍ट्रपति कोविंद रामनाथ की मौजूदगी में राष्‍ट्रध्‍वज फहराने के साथ ही पूरा राजपथ जन गण मन से गूंज उठा।परेड में पहली बार बीएसएफ की 30 महिला जवानाें ने पांच मोटरसाइकिलों पर सवार 30 महिला जवानों ने अपने हैरतअंगेज करतब से देश को गौरवान्वित होने का मौका दिया।महिला शक्ति के बाद राजपथ पर सभी की नजरें आसमान पर टिक गईं। वायुसेना के कई लड़ाकू विमानों ने आसमान में अपनी ताकत दिखाई। इनमें सुखोई, MK 4, सुपर हरक्यूलिस, ग्लोबमास्टर, सुखोई, जगुआर शामिल रहे।

परेड की शुरुआत आसियान देशों के राष्ट्रीय ध्वजों के साथ हुई। यह पहली बार है कि परेड की शुरुआत किसी अन्य देश के दस्ते के साथ हुई हो। पूर्व सैनिकों की झांकी भी निकाली गई। भारत के युद्ध टैंक की क्षमता भी दिखाई गई। इनमें ब्रह्मोस, T-70 टैंक, अग्नि मिसाइल शामिल रहे। निर्भय मिसाइल का प्रदर्शन किया गया, जो रडार को चकमा देकर कम ऊंचाई पर उड़ने की क्षमता रखती है। स्वाति रडार का दम भी दिखा। इसके माध्‍यम से सात जगहों पर एक साथ निशाना साधा जा सकता है। सीमा सुरक्षा बल का दस्ता निकला, इस दौरान ऊंटों वाले दस्ते ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। देश की तीनों सेनाओं ने शक्ति और शौर्य का प्रदर्शन किया।

Tags: गणतन्त्र दिवस भारत नरेन्द्र मोदी अशोक चक्र राजपथ सम्राट अशोक गरुड़ कमांडो बल भारतीय वायुसेना मोहन भागवत राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ
Previous Post

गणतंत्र दिवस:तनाव की वजह से BSF पाकिस्तानी रेंजर्स को नहीं देगा मिठाई

Next Post

शहीद के परिवार को सम्मानित करते समय भावुक हुए राष्ट्रपति

Next Post
शहीद के परिवार को सम्मानित करते समय भावुक हुए राष्ट्रपति

शहीद के परिवार को सम्मानित करते समय भावुक हुए राष्ट्रपति

  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact Us

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.