नई दिल्ली. मनोहर पर्रिकर के रक्षा मंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद से देश का अगला रक्षा कौन होगा, यह सवाल पिछले लंबे समय से देश को परेशान कर रहा था. लेकिन रविवार को हुए मोदी मंत्रीमंडल के विस्तार के बाद इस सवाल का जवाब मिल गया है. अब देश की नारी शक्ति यानी निर्मला सीतारमण देश की रक्षा बन गई है. रविवार को उन्होंने इस पद की विधिवत शपथ ली. इसके साथ ही गत दिनों उत्तर प्रदेश में कौशल एक्सप्रेस दुर्घटना के बाद जिम्मेदारी ग्रहण करते हुए मोदी मंत्री मंडल के सबसे होनहार रेल मंत्री सुरेश प्रभू ने इस्तीफा दिया था. इस पद पर अब पीयूष गोयल को रेलमंत्री पद की शपथ दिलाई गई है.
राष्ट्रपति भवन हुए शपथग्रहण समारोह के बाद सभी को मंत्रालयों का प्रभार सौंपा गया. अभी तक की जानकारी के पीयूष गोयल को रेलमंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है. वहीं वित्त मंत्रालय अरुण जेटली के पास बने रहने की जानकारी भी मिल रही है. वहीं, रक्षामंत्रालय निर्मला सीतारमण को दिया गया है. वह देश की पहली महिला रक्षामंत्री होंगी. वहीं रेलमंत्री छोड़ने वाले सुरेश प्रभु को वाणिज्य मंत्री बनाए गए हैं. बताया जा रहा कि अरुण जेटली बतौर रक्षामंत्री जापान में होने वाली बैठक में शामिल होंगे. यह कार्यक्रम पहले ही तय हो गया था.
धर्मेद्र प्रधान के पास पेट्रोलियम मंत्रालय बरकरार है. वहीं स्मृति ईरानी को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय का जिम्मा दिया गया है. नरेंद्र तोमर को ग्रामीण विकास एवं खनन मंत्रालय का जिम्मा भी दिया गया. वह पंचायती राज मंत्री भी हैं. नितिन गडकरी को गंगा एवं जल संसाधन मंत्रालय दिया गया है. उमा भारती से गंगा एवं जल संसाधन मंत्रालय वापस ले लिया गया है. उनके पास स्वच्छता एवं पेयजल मंत्रालय होगा. केजे अल्फॉसो को पर्यावरण मंत्रालय, आरके सिंह को बिजली मंत्रालय, हरदीप पुरी और आवास विकास मंत्रालय दिया गया है. हरदीप पुरी, अल्फॉंसो और सिंह को स्वतंत्र प्रभार का मंत्री बनाया गया है.
– प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का नया मंत्रीमंडल
निर्मला सीतारमण : रक्षा मंत्रालय.
पीयूष गोयल : रेल मंत्री, कोयला मंत्रालय.
सुरेश प्रभु : वाणिज्य मंत्री.
स्मृति ईरानी : संचार मंत्री, टैक्सटाइल मंत्रालय.
नितिन गडकरी : गंगा एवं जल संसाधन मंत्रालय.
उमा भारती : पेयजल-सफाई मंत्री.
धर्मेंद्र प्रधान : पेट्रोलियम और कौशल विकास मंत्रालय.
आरके सिंह : ऊर्जा मंत्रालय (स्वतंत्र प्रभार).
हरदीप पुरी : आवास और शहरी विकास (स्वतंत्र प्रभार).
अल्फ़ोंस : पर्यटन और राज्य मंत्री.
सत्यपाल सिंह : मानव संसाधन विकास मंत्रालय (राज्य मंत्री).
अश्विनी चौबे : स्वास्थ्य और परिवार कल्याण (राज्य मंत्री).
राज्यवर्धन राठौड़ : खेल मंत्रालय (स्वतंत्र प्रभार), सूचना और प्रसारण मंत्रालय.
विजय गोयल : संसदीय कार्य राज्य मंत्री.
शिव प्रताप शुक्ला : वित्त राज्य मंत्री.
नरेंद्र तोमर : ग्रामीण विकास और खनन मंत्रालय.
वीरेंद्र कुमार : महिला बाल विकास.
गिरिराज सिंह : लघु, सूक्ष्म एवं मध्यम उद्यम मंत्री (स्वतंत्र प्रभार).
डा. हर्षवर्द्धन : विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय.
अनंत कुमार हेगड़े : कौशल विकास राज्य मंत्री.