• ABOUT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITION
  • CONTACT US
  • ADVERTISE WITH US
  • तेज़ समाचार मराठी
Tezsamachar
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
Tezsamachar
No Result
View All Result

पर्यटन मंत्रालय : 2018 का अतुल्य भारत डिजिटल कैलेंडर और वॉल एवं डेस्क कैलेंडर लांच

Tez Samachar by Tez Samachar
January 12, 2018
in Featured, देश
0
पर्यटन मंत्रालय : 2018 का अतुल्य भारत डिजिटल कैलेंडर और वॉल एवं डेस्क कैलेंडर लांच

नई दिल्ली ( तेजसमाचार प्रतिनिधि ) : सरकार की डिजिटल इंडिया पहल के अनुपालन में पर्यटन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री श्री के. जे. अल्फोन्स ने आज यहां ‘अतुल्य भारत डिजिटल कैलेंडर – 2018’ को लांच किया। उन्होंने 2018 का अतुल्य भारत वॉल और डेस्क कैलेंडर भी जारी किया।

अतुल्य भारत डिजिटल कैलेंडर एप्लीकेशन से उपयोगकर्ता को भारत के समस्त त्योहारों और उत्सवों की जानकारी एक साथ मिलेगी। डिजिटल कैलेंडर को एंड्राइड और आई-ओएस प्लेटफार्म पर डाउनलोड किया जा सकता है।

अतुल्य भारत डिजिटल कैलेंडर में एक डिजिटल कैलेंडर की समस्त खुबियां मौजूद हैं और उसकी मदद से यात्रा कार्यक्रम बनाने में सुविधा होती है। इस डिजिटल कैलेंडर को निजी प्लानर की तरह भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें देश के सभी त्योहारों और उत्सवों की जानकारी भी उपलब्ध है और इस कैलेंडर के उपयोगकर्ता अपने निजी कार्यक्रम को व्यवस्थित कर सकता है। इसके अलावा आने वाले त्योहारों और गतिविधियों से संबंधित नियमित नोटिफिकेशन भी मिलेगा और उपयोगकर्ता अपनी रुचि के अनुसार इन गतिविधियों और उत्सवों की जानकारी अपने मित्रों तथा संबंधियों के साथ साझा कर सकते हैं। प्रत्येक दिन भारत भर के पर्यटन स्थानों की शानदार तस्वीरें इस पर प्रदर्शित की जायेंगी, उन्हें विभिन्न सोशल मीडिया प्लेफार्मों के जरिये साझा किया जा सकता है।

एप्पलिकेशन डाउनलोड लिंक


एंड्रोएड : https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.calincindia&hl=en

आईओएस : https://itunes.apple.com/in/app/incredible-india-calendar/id1332321017?mt=8


भारतीय दृश्यावली दिन की तरह रात में भी शानदार नजर आती है। अतुल्य भारत वॉल कैलेंडर 2018 का प्रत्येक पृष्ठ चमकदार रंगों से भरपूर है जो अंधेरे में भी चमकता है। जो भी इस कैलेंडर को देखेगा उसे सूर्योदय और सूर्यास्त, दोनों के समय भारत की सुन्दरता समान रूप से नजर आयेगी।

हर यात्री किसी न किसी वजह से सफर करता है और अपनी रुचि के अनुसार अपना गंतव्य तय करता है। भारत ऐसा देश है जहां हर तरह के यात्रियों के लिए दर्शनीय स्थल मौजूद हैं। अतुल्य भारत डेस्क कैलेंडर 2018 में 12 विभिन्न तरह के यात्रियों का विवरण है और उनके लिए उचित गंतव्य स्थलों का सुझाव दिया गया है।

http://pibphoto.nic.in/documents/rlink/2018/jan/i201811202.jpg

डेस्क कैलेंडर की विषयवस्तु ‘सबके लिए भारत’ है, जिसमें यात्रियों के लिए भारत के अद्भुत स्थानों को दिखाया गया है।

Previous Post

कर चोरी करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई में जबरदस्‍त वृद्धि

Next Post

धुलिया को 200 बेड़ अस्पताल की जरूरत

Next Post
धुलिया को 200 बेड़ अस्पताल की जरूरत

धुलिया को 200 बेड़ अस्पताल की जरूरत

  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact Us

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.