• ABOUT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITION
  • CONTACT US
  • ADVERTISE WITH US
  • तेज़ समाचार मराठी
Tezsamachar
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
Tezsamachar
No Result
View All Result

पाकिस्तान में भारतीय मौलवियों के लापता होने पर सुषमा स्वराज ने किया ट्वीट

Tez Samachar by Tez Samachar
March 17, 2017
in देश
0

नई दिल्ली  ( तेजसमाचार संवाददाता ) – नई दिल्ली की निजामुद्दीन दरगाह के दो भारतीय उलेमा पाकिस्तान में लापता हैं। विदित हो की सज्जादानशीन आसिफ निजामी और नाजिम निजामी लाहौर में मशहूर दाता दरबार दरगाह गए थे और वहां से उन्हें कराची के लिए निकलना था। वहीं इस मामले को लेकर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने भी ट्वीट किया है।

sushma

उन्होंने कहा कि इस मामले पर पाकिस्तान सरकार से बात की गई है और लापता लोगों की स्थिति पर जल्द से जल्द ताजा जानकारी हासिल करने की कोशिश की जा रही है। इसके अलावा उन्होंने अपने ट्वीट्स के जरिए घटना का ब्यौरा भी दिया। वहीं इस घटना पर पाकिस्तान के विदेश कार्यालय के प्रवक्ता नफीस जकारिया ने भी जानकारी दी। पाकिस्तानी मीडिया संस्थान डॉन के मुताबिक उन्होंने कहा कि भारत की ओर से लापता हुए दो मौलवियों के मामले में मदद मांगी गई है। भारत की इस रिक्वेस्ट को पाकिस्तान ने इंटीरियर मिनिस्ट्री को सहयोग करने के आदेश  दिये  है।

ss

गौर तलब है की शुक्रवार को सुषमा स्वराज ने इस मुद्दे पर ट्वीट किया था जिसके बाद पाकिस्तान की तरफ से कार्रवाई तेज की गई है। नयी दिल्ली के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार निजामुद्दीन दरगाह के सज्जादानशीन आसिफ निजामी और नाजिम निजामी लाहौर में मशहूर दाता दरबार दरगाह गए थे और वहां से उन्हें कराची के लिए रवाना होना था। एक सूत्र ने बताया, ‘‘उनके खानदान के मुताबिक, आसिफ को कराची जाने की इजाजत दी गई थी जबकि कागजात पूरे नहीं होने का हवाला देकर नाजिम को लाहौर हवाई अड्डे पर रोक दिया गया था।’’ इसके बाद, ‘‘नाजिम लाहौर हवाई अड्डे से लापता हो गए, वहीं आसिफ कराची हवाई अड्डा पहुंचने के बाद लापता हो गए।’’

Tags: news
Previous Post

शौचालयों के साथ आंगनवाड़ी केंद्रों की संख्‍या में बढ़ोत्तरी

Next Post

बुद्धिजीवियों से ज़्यादा बुद्धिमान है देश की आम जनता – अशोक श्रीवास्तव

Next Post

बुद्धिजीवियों से ज़्यादा बुद्धिमान है देश की आम जनता - अशोक श्रीवास्तव

  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact Us

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.