पुणे ( तेज समाचार प्रतिनिधि )- महापालिका चुनाव संपन्न होने के बाद हाल ही में महापौर व उपमहापौर की नियुक्तियों की प्रक्रिया भी पूरी की गयी है. अब विशेष समितियों के सदस्य व उनके अध्यक्ष चुनना शेष है. इसी समय स्वीकृत सदस्य भी चुने जाते हैं. राज्य सरकार के नियमानुसार महापालिका में 5 स्वीकृत सदस्य चुने जाएंगे. यह सदस्य पार्टियों के बलाबल के अनुसार नियुक्त किए जाते हैं. ये सदस्य लॉटरी के माध्यम से चुने जाएंगे. इसकी प्रक्रिया जल्द ही पूरी की जाएगी.
5 सदस्य चुने जाएंगे
राज्य सरकार के नियमानुसार महापालिका में 5 स्वीकृत सदस्य चुने जाएंगे. हाल ही में भाजपा की ओर से सरकार से 8 सदस्यों की मांग की जा रही थी. लेकिन सरकार ने पहले का नियम पूर्ववत रखा है. इसके अनुसार अब जिस पार्टी की तादाद ज्यादा होगी, उनके ज्यादा स्वीकृत सदस्य चुने जाएंगे. भाजपा के कुल 98 सदस्य है, यानी उनके 3 स्वीकृत सदस्य होंगे. एनसीपी की तादाद 39 है, तो उनका 1 सदस्य स्वीकृत होगा. तो शेष जो कांग्रेस व शिवसेना रहती है, उनकी तादाद कम है. कांग्रेस की 9 व शिवसेना की 10 है. इन दोनो पार्टियों में से किसे पद दिया जाएगा, इसका फैसला भी लॉटरी के माध्यम से ही किया जाएगा. आगामी हफ्ते आम सभा में इसकी प्रक्रिया पूरी की जाएगी. ऐसी जानकारी नगरसचिव विभाग की ओर से दी गयी.
मनपा में पार्टियों का संख्या बल
राजनैतिक दल – सदस्य संख्या
भाजपा – ९८
राष्ट्रवादी कांग्रेस – ४१
शिवसेना – १०
कांग्रेस – 09
मनसे – ०२
एमआईएम – ०१