• ABOUT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITION
  • CONTACT US
  • ADVERTISE WITH US
  • तेज़ समाचार मराठी
Tezsamachar
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
Tezsamachar
No Result
View All Result

प्रख्यात अभिनेता विनोद खन्ना का निधन, काफी समय से चल रहे थे बीमार

Tez Samachar by Tez Samachar
April 27, 2017
in देश
0
मुंबई( तेजसमाचार संवाददाता ) –  अपने जमाने के प्रख्यात अभिनेता विनोद खन्ना का गुरूवार सुबह  निधन हो गया। उनकी उम्र 70 साल थी और वह  काफी समय से बीमार चल रहे थे। वो कैंसर से ग्रसित थे और मुंबई के गिरगांव के एचएन रिलायंस फाउंडेशन एंड रिसर्च सेंटर में उनका इलाज चल रहा था। वो गुरुदासपुर से भाजपा सांसद थे। मशहूूूर एक्‍टर विनोद खन्ना की अभी कुछ दिनों पहले ही  एक तस्‍वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी जिसमें वो अस्पताल के कपड़ों में और बेहद कमजोर दिख रहे थे। 70 साल के विनोद खन्ना ने कई फिल्मों में अपने शानदार अभिनय की मिसाल पेश की। एक दौर था जब विनोद खन्ना अमिताभ बच्चन को टक्कर देते थे। हाल फिलहाल में वो विनोद खन्ना ‘वॉन्टेड’, ‘दबंग’ और ‘दबंग 2’ जैसी फिल्मों में सलमान के पिता का किरदार निभाते देखे गए। विनोद खन्ना को विगत  31 मार्च को मुंबई स्थित सर एच एन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि, अस्पताल की ओर से यही कहा गया था कि खन्ना के शरीर में पानी की कमी हो गई है। विनोद खन्ना के दो बेटे अक्षय खन्ना और राहुल खन्ना हैं, जो बॉलिवुड में सक्रिय हैं। विनोद खन्ना का जन्म 6 अक्टूबर, 1946 को पाकिस्तान के पेशावर में हुआ था।बंटवारे के बाद उनका परिवार मुंबई में बस गया। पिता टेक्सटाइल बिजनेसमैन थे, लेकिन विनोद साइंस के स्टूडेंट रहे और पढाई के बाद इंजीनियर बनने का सपना देखा करते थे। पिता चाहते थे कि वे कॉमर्स लें और पढ़ाई के बाद घर के बिजनेस से जुड़ें। स्कूलिंग के बाद पिता ने उनका एडमिशन एक कॉमर्स कॉलेज में भी करा दिया था, लेकिन विनोद का पढ़ाई में मन नहीं लगा।
Tags: # dayavaanVinod Khanna
Previous Post

गोवा बोर्ड में लड़कियों ने मारी बाज़ी

Next Post

‘मुझे पुरुषों के बैरेक में रख कर प्रताड़ित किया गया’ : साध्वी प्रज्ञा ठाकुर

Next Post

'मुझे पुरुषों के बैरेक में रख कर प्रताड़ित किया गया' : साध्वी प्रज्ञा ठाकुर

  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact Us

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.