• ABOUT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITION
  • CONTACT US
  • ADVERTISE WITH US
  • तेज़ समाचार मराठी
Tezsamachar
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
Tezsamachar
No Result
View All Result

प्रधानमंत्री ने ‘उत्तर प्रदेश निवेशक सम्मेलन’ को संबोधित किया

Tez Samachar by Tez Samachar
February 21, 2018
in Featured, प्रदेश
0
प्रधानमंत्री ने ‘उत्तर प्रदेश निवेशक सम्मेलन’  को संबोधित किया

नई दिल्ली (तेज समाचार डेस्क).प्रधानमंत्री ने कहा कि जब परिवर्तन होता है तो वह प्रत्यक्ष रूप से दिखता है। उत्‍तर प्रदेश में इतने बड़े शिखर सम्‍मेलन का आयोजन और इसमें बड़ी संख्‍या में निवेशकों की भागीदारी अपने आप में परिवर्तन का संकेत है। उन्‍होंने कम समय में खुद को विकास और समृद्धि के रास्‍ते पर ले जाने के लिए राज्‍य को बधाई दी।

प्रधानमंत्री ने कहा कि राज्‍य अपार संसाधनों और क्षमताओं से परिपूर्ण है। उन्‍होंने कहा कि कृषि इसकी सबसे बड़ी ताकत है। श्री मोदी ने मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ की सरकार को राज्‍य के नकारात्‍मक माहौल को सकारात्‍मकता और उम्‍मीद में बदलने के लिए बधाई दी। उन्‍होंने कहा कि राज्‍य सरकार विभिन्‍न क्षेत्रों के लिए सही और सक्षम नीतियां बना रही हैं। राज्‍य सरकार युवाओं, महिलाओं और किसानों से किये गये वायदों को पूरा करने के प्रति गंभीर है।

उन्होंने कहा कि राज्‍य सरकार प्रदेश में वन डिस्ट्रिक्ट, वन प्रॉडक्ट की अवधारणा पर काम कर रही है। इस योजना को केंद्र की स्किल इंडिया,  स्‍टैंडअप इंडिया, स्टार्ट अप इंडिया और प्रधानमंत्री मुद्रा योजना जैसी तमाम योजनाओं से लाभ मिलेगा।

प्रधानमंत्री ने  कहा कि प्रधानमंत्री किसान संपदा योजना से कृषि क्षेत्र में होने वाली बर्बादी को रोकने में मदद मिलेगी। उन्‍होंने कहा कि बड़े पैमाने पर गन्‍ने की खेती होने के कारण राज्‍य में इथेनोल उत्‍पादन की अपार क्षमता है।

अपने संबोधन में उन्‍होंने कहा कि उत्‍तर प्रदेश में एक रक्षा औद्योगिक गलियारा बनाया जाएगा, जिससे बुंदेलखंड क्षेत्र के विकास में मदद मिलेगी।

प्रधानमंत्री ने कहा कि प्रयाग में अगले वर्ष आयोजित होने वाला कुंभ मेला दुनिया में अपनी तरह का सबसे बड़ा आयोजन होगा।

Previous Post

नेत्रहीन क्रिकेट विश्वकप में विजेता भारतीय टीम का सम्मान

Next Post

निलाम होगा डीएसके का बंगला

Next Post
निलाम होगा डीएसके का बंगला

निलाम होगा डीएसके का बंगला

  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact Us

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.