• ABOUT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITION
  • CONTACT US
  • ADVERTISE WITH US
  • तेज़ समाचार मराठी
Tezsamachar
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
Tezsamachar
No Result
View All Result

बड़बोली राखी सावंत गिरफ्तार : भारी पड़ा महर्षि वाल्मीकी पर टिप्पणी करना

Tez Samachar by Tez Samachar
April 4, 2017
in मनोरंजन
0

मुंबई (तेज समाचार प्रतिनिधि). राखी सावंत को सुर्खियों में रहना कुछ ज्यादा ही पसंद है. इसलिए राखी अक्सर अपने अनाप-शनाप बयानों से सुर्खियां बटोरती रहती है. गत वर्ष एक टीवी चैनल पर महर्षि वाल्मीकी पर आपत्ति जनक टिप्पणी करने के आरोप में पंजाब पुलिस ने राखी सावंत को मुंबई से गिरफ्तार कर लिया है. लुधियाना की एक अदालत ने उपरोक्त मामले में राखी के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी किया था.

पंजाब की लुधियाना पुलिस ने बताया कि शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया गया है कि राखी सावंत ने पिछले वर्ष एक निजी टीवी चैनल पर कार्यक्रम के दौरान महर्षि वाल्मीकी के खिलाफ टिप्पणी करके वाल्मीकी समुदाय की भावनाओं को आहत किया था. उसी सिलसिले में उसके खिलाफ मामला दर्ज कराया गया था.

इस प्राथमिकी के आधार पर नौ मार्च को गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ. शिकायत करने वाले का कहना है, ऐसा करके अभिनेत्री ने महर्षि के अनुयायियों की भावनाओं को ठेस पहुंचाया है. पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, लुधियाना पुलिस का दो सदस्यीय दल गिरफ्तारी वारंट के साथ मुंबई गया था, जहां से उसे गिरफ्तार किया गया.

-10 अप्रैल को होगी सुनवाई
अदालत ने मामले की अगली सुनवाई की तारीख 10 अप्रैल तय की है. शिकायतकर्ता एड. नरिंदर आदिया ने बताया कि आरोपी चाहे कितना ताकतवर हो, लेकिन कानून से नहीं बच सकता. ये पहली बार नहीं है जब राखी सावंत विवादों में फंसी हैं. इससे पहले भी सलमान खान, करण जौहर और कई संवेदनशील मुद्दों पर राखी के बयानों ने लोगों को हैरत में डाल दिया था.

Tags: Rakhi Sawant
Previous Post

– राजीव गांधी योजना : ससून में 226 मरीजों की नि:शुल्क एजिओप्लास्टी

Next Post

उत्तर प्रदेश के किसानों का एक लाख तक का कर्ज माफ : भाजपा ने निभाया वादा

Next Post

उत्तर प्रदेश के किसानों का एक लाख तक का कर्ज माफ : भाजपा ने निभाया वादा

  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact Us

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.