• ABOUT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITION
  • CONTACT US
  • ADVERTISE WITH US
  • तेज़ समाचार मराठी
Tezsamachar
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
Tezsamachar
No Result
View All Result

मरने के बाद भी 4 लोगों को दे गयी जिन्दगी

Tez Samachar by Tez Samachar
March 30, 2017
in प्रदेश
0

पुणे (तेज समाचार प्रतिनिधि). सड़क दुर्घटना में मारी गई 47 वर्षीय महिला के परिवार ने उसके सभी अवयव दान करने का निर्णय लिया. इसके बाद महिला के हृदय को उसके शरीर से निकाल कर ग्रीन कॉरिडॉर द्वारा सिर्फ 22 मिनट में 26 किमी का अंतर पार करते हुए पुणे हवाईअड्डा तक पहुंचाया गया, जहां से ये सभी अवयव मुंबई ले जाए गए. इस महिला की यकृत और किडनी पुणे में ही जरूरतमंद मरीजों को लगाए गए है. मृतक महिला के अवयवों से 4 व्यक्तियों को नया जीवन मिला है.

जानकारी के अनुसार खराड़ी क्षेत्र में 10 मार्च को हुए एक हादसे में यह महिला गंभीर रूप से घायल हो गई थी. उसे घायलावस्था में पहले कोलंबिया अस्पताल ले जाया गया और फिर 25 मार्च को आदित्य बिर्ला मेमोरियल अस्पताल में लाया गया. लेकिन 28 मार्च की रात 11.30 बजे महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई. इसके बाद महिला के परिवारवालों की इच्छा के अनुसार अवयव दान करने का निर्णय लिया और महिला का हृदय, 2 किडनियां और यकृत दान किया गया. दान किये इस अवयव की वजह से 4 व्यक्तियों को जीवनदान मिला है.
29 मार्च को शाम 5.30 बजे ग्रीड कॉरिडॉर द्वारा थेरगांव से पुणे हवाईअड्डा तक का 26 किमी का अंतर 22 मिनट में पार करते हुए हृदय को मुलुंड को रवाना किया. आदित्य बिर्ला मेमोरियल अस्पताल के एक मरीज को किडनी दान की और दूसरी किडनी और यकृत रुबी हाल के मरीज को दान की गई.

Tags: grean coridoorGreen Corridor
Previous Post

पुणे मनपा का 5 हजार 600 करोड़ का बजट : जनता पर कर बढ़ोतरी की मार

Next Post

फिर सामने आयी डॉक्टरों की लापरवाही ; मरीज की मौत से बौखलाए परिजनों ने की गाली गालौच

Next Post

फिर सामने आयी डॉक्टरों की लापरवाही ; मरीज की मौत से बौखलाए परिजनों ने की गाली गालौच

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact Us

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.