• ABOUT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITION
  • CONTACT US
  • ADVERTISE WITH US
  • तेज़ समाचार मराठी
Tezsamachar
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
Tezsamachar
No Result
View All Result

पुणे:महज 350 रुपए के लिए मरीज ने पिस्तौल तान लुटा डॉक्टर को

Tez Samachar by Tez Samachar
June 23, 2017
in Featured, प्रदेश
0
पुणे:महज 350 रुपए के लिए मरीज ने पिस्तौल तान लुटा डॉक्टर को

पुणे (तेज़ समाचार प्रतिनिधि):पुणे के चाकणगांव में महात्मा फुले चौक स्थित शिंदे हॉस्पिटल में महज 350 रुपए के लिए एक चोर ने डॉक्टर की कनपटी पर बंदूक तानते हुए लूट को अंजाम दिया और फरार हो गया।डॉक्टर अतुल शिंदे का चाकणगांव में शिंदे हॉस्पिटल है। हमेशा की तरह वो अपने मरीजों का इलाज कर रहे थे तभी अज्ञात चोर काफी समय से मरीज बनकर क्लिनिक में बैठा था। वो डॉक्टर के पास किडनीस्टोन का बहाना करके इलाज कराने आया था। डॉक्टर द्वारा इलाज करने बाद चोर ने डॉक्टर को बातों में मशगूल रखा और क्लिनिक में कोई न होना का फायदा उठाकर कमर में लगी पिस्तौल डॉक्टर पर तानकर जान से मारने की धमकी दे डाली।

डॉक्टर के पास उस वक्त महज 350 रुपए ही थे, जिसे चोर लूटकर वहां से फरार हो गया। चोर के फरार होने के बाद डॉक्टर ने तुरंत इस घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस मामले की जांच करते हुए आरोपी को तलाश रही है। इस घटना के बाद परिसर के डॉक्टरों में दहशत का माहौल देखा गया है, इस तरह डॉक्टरों को अपनी जान का खतरा मंडराता हुआ नजर आ रहा है। इससे पहले भी एक डॉक्टर को बेहोश करके लूटने की घटना चाकण परिसर में घट चुकी है। पुलिस अब तक आरोपी को पकड़ नहीं पाई है, इससे नागरिकों की सुरक्षा पर सवालियां निशान उठ रहे हैं। दिनदहाड़े पिस्तौल तानकर लूटने की घटना से कोई भी खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहा है।

Tags: #pune doctor pistol
Previous Post

पांचवीं से करने गया शादी तो हुआ गिरफ्तार

Next Post

कोविंद ने दाखिल किया नामांकन, राष्ट्रपति पद दलगत राजनीति से परे

Next Post
कोविंद ने दाखिल किया नामांकन, राष्ट्रपति पद दलगत राजनीति से परे

कोविंद ने दाखिल किया नामांकन, राष्ट्रपति पद दलगत राजनीति से परे

  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact Us

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.