मुंबई ( तेजसमाचार संवाददाता ) – इन दिनों खराब फार्म के चलते महेन्द्र सिंह धोनी आलोचकों के निशाने पर हैं। लगातार सुर्ख़ियों में बने रहने वाले महेन्द्र सिंह धोनी के बचाव में अब आस्ट्रेलिया के महान लेग स्पिनर शेन वार्न उतर आए हैं। शेन वार्न ने धोनी के समर्थन में उतारते हुए कहा कि धोनी को कुछ भी साबित करने की जरुरत नहीं है।
विदित हो की आईपीएल के दसवें सत्र के आगाज से पहले कप्तानी से हटाए गए धोनी अभी तक राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स के लिए कोई कमाल नहीं कर सके हैं। उन्होंने पांच मैचों में सिर्फ 61 रन बनाए। वार्न ने ट्विटर पर धोनी का बचाव करते हुए कहा,” एम. एस. धोनी को किसी को कुछ साबित करने की जरूरत नहीं है। वह सभी प्रारूपों में शानदार खिलाड़ी हैं। एक करिश्माई कप्तान भी।”