• ABOUT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITION
  • CONTACT US
  • ADVERTISE WITH US
  • तेज़ समाचार मराठी
Tezsamachar
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
Tezsamachar
No Result
View All Result

यमुना एक्सप्रेस वे पर लूट की बड़ी वारदात

Tez Samachar by Tez Samachar
May 25, 2017
in देश
0

नोएडा(तेज़ समाचार प्रतिनिधि):ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेस वे पर गैंगरेप, लूट और हत्या की वारदात सामने आई है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लव कुमार ने बताया कि जेवर के रहने वाले शकील कुरैशी का रिश्तेदार जनपद बुलंदशहर में एक अस्पताल में भर्ती था। उसकी तबियत बिगड़ने पर ये लोग बीती रात करीब दो बजे कार में सवार होकर अपने रिश्तेदार को देखने के लिए जेवर से बुलंदशहर के लिए निकले। साबौता गांव के पास आधा दर्जन बदमाशों ने उनकी कार के टायर में गोली मार दी।

कुमार ने बताया कि जैसे ही गाड़ी रुकी, बदमाशों ने पूरे परिवार को हथियारों के बल पर बंधक बना लिया। बदमाशों ने उनके साथ लूटपाट शुरू कर दी। परिवार ने जब लूटपाट का विरोध किया तो बदमाशों ने शकील कुरैशी को गोली मार दी जिससे उनकी मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि लुटेरों ने शफीक आजाद दिलावर के साथ मारपीट कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। बदमाशों ने 44 हजार रुपए नकद और महिलाओं के जेवरात लूट लिए।

घटना के चलते लोगों में भारी रोष है तथा उन्होंने आज सुबह पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। इस घटना ने बुलंदशहर राजमार्ग पर हुई लूट और बलात्कार की घटना की याद को ताजा कर दिया है।

Tags: #yamunna express way
Previous Post

घर लौटीं उजमा कहा पाकिस्तान से लौटना आसान नही

Next Post

प्यार में अंधी दो बच्चों की मां,निकल पड़ी बरबादी की और

Next Post

प्यार में अंधी दो बच्चों की मां,निकल पड़ी बरबादी की और

  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact Us

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.