• ABOUT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITION
  • CONTACT US
  • ADVERTISE WITH US
  • तेज़ समाचार मराठी
Tezsamachar
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
Tezsamachar
No Result
View All Result

राजनाथ निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार इस्लामाबाद में दक्षेस सम्मेलन में लेंगे हिस्सा

Tez Samachar by Tez Samachar
August 1, 2016
in देश
0

नई दिल्ली –  लश्करे तैयबा के संस्थापक हाफिज सईद की धमकी पर ध्यान न देते हुए सरकार ने सोमवार को कहा कि गृह मंत्री राजनाथ सिंह दक्षेस देशों के गृह मंत्रियों के सम्मेलन में भाग लेने के लिए निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पाकिस्तान जाएंगे। गृह राज्य मंत्री किरन रिजिजू ने यहां संवाददाताओं को बताया, ‘‘दक्षेस सम्मेलन एक बहुपक्षीय बैठक है। कुछ प्रतिबद्धताएं हैं। वह कोई अलग संदेश अथवा पाकिस्तान के गृह मंत्री के साथ अलग से कोई बैठक नहीं करने वाले हैं।’’ वह गृह मंत्री की यात्रा को लेकर जमात उद दावा के प्रमुख हाफिज सईद द्वारा दी गई धमकी के संबंध में पूछे गए एक सवाल का जवाब दे रहे थे। दरअसल सईद ने धमकी दी थी कि अगर सिंह दक्षेस मंत्रिस्तरीय बैठक में शिरकत करने इस्लामाबाद आएंगे तो उनका संगठन देशभर में इसका विरोध करेगा। मुम्बई आतंकी हमले के मुख्य आरोपी हाफिज सईद ने एक वक्तव्य जारी करके कहा, ‘‘यह कश्मीरियों के जले पर नमक छिड़कने जैसा होगा यदि पाक़िस्तान सरकार राजनाथ सिंह का स्वागत करे। यह एक विडंबना होगी कि एक ओर तो पाक़िस्तान कश्मीर में भारत की नीतियों का विरोध करता है और दूसरी ओर राजनाथ सिंह का फूलमालाएं पहना कर स्वागत करता है।’’ सईद ने कहा राजनाथ सिंह का स्वागत करने से यह सन्देश जाएगा कि पाक़िस्तान दोहरे मापदंड अपना रहा है। मुंबई आतंकी हमलों के मास्टरमाइंड ने कहा, ‘‘अगर 3 अगस्त को सिंह इस्लामाबाद आते हैं तो जेयूडी देशभर में विरोध करेगा ताकि दुनिया को यह बताया जा सके कि पाकिस्तान के हुक्मरान की कश्मीरियों के हत्यारों की अगवानी करने की कोई मजबूरी हो सकती है, लेकिन पाकिस्तान की जनता जुल्म के शिकार कश्मीरियों के साथ है।’’

Previous Post

सेना ने नाकाम की घुसपैठ की कोशिश, एक आतंकी मार गिराया

Next Post

शाओमी भारत में जल्द ही लॉन्च करेगा अपना रेड्मी 3S स्मार्टफ़ोन

Next Post

शाओमी भारत में जल्द ही लॉन्च करेगा अपना रेड्मी 3S स्मार्टफ़ोन

  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact Us

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.