• ABOUT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITION
  • CONTACT US
  • ADVERTISE WITH US
  • तेज़ समाचार मराठी
Tezsamachar
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
Tezsamachar
No Result
View All Result

विशेष अदालत में राम रहीम पर 2.30 पर आएगा फैसला, प्रशासन चौकन्ना, उपद्रवियों को गोली मारने के आदेश

Tez Samachar by Tez Samachar
August 28, 2017
in Featured, देश
0
विशेष अदालत में राम रहीम पर 2.30 पर आएगा फैसला, प्रशासन चौकन्ना, उपद्रवियों को गोली मारने के आदेश

रोहतक ( पंकज कुक्कर ) – डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख व बलात्कार मामले में दोषी करार दिए गुरमीत राम रहीम को सीबीआइ की विशेष अदालत सोमवार को सजा सुनाएगी। इसके लिए रोहतक जेल में कोर्ट रूम बनाया गया है । पंचकूला से रोहतक के लिए हेलीकॉप्टर से जज जगदीप सिंह निकले । गुरमीत राम रहीम की गिरफ्तारी पर उमड़े तनाव , तोड़फोड़ व हिंसा को ध्यान में रखते हुए सामाजिक तत्वों को गोली मारने के निर्देश दिए गए हैं। सोमवार सुबह से ही पूरा रोहतक और सिरसा सेना की निगरानी में लगा दिया गया है । विदित हो कि 25 अगस्त को सीबीआइ की विशेष अदालत ने गुरमीत राम रहीम को दो साध्वियों से दुष्कर्म मामले में दोषी करार दिया गया था।

 

वहीँ सोमवार को सजा सुनाने के लिए रोहतक की सुनारिया जेल में दोपहर बाद 2.30 बजे विशेष अदालत लगाई जाएगी।सीबीआइ कोर्ट ने राम रहीम को भारतीय दंड संहिता (आइपीसी) की तीन धाराओं 376 (दुष्कर्म), 506 (डराने-धमकाने) और 509 (महिला की इज्जत से खिलवाड़) के तहत दोषी ठहराया है। फैसले को लेकर पंजाब-हरियाणा हाई अलर्ट पर हैं। रोहतक, सिरसा सहित कई जिलों में स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए गए हैं. मोबाइल इंटरनेट सेवाए ठप्प कर दी गई हैं. रोहतक को छावनी में तब्दील कर दिया गया है । पंचकूला में हुई आगजनी से सबक लेते सरकार ने रोहतक जेल के बाहर पांच स्तरीय सुरक्षा घेरा बनाया है। पुलिस और सुरक्षा बलों को मौके पर ही तुरंत एक्शन लेने व उपद्रवियों को गोली मारने के आदेश दिए गए हैं। जेल परिसर में हेलीकॉप्टर व ड्रोन से नजर रखी जाएगी। सुरक्षा की दृष्टी से अर्धसैनिक बलों की 23 कंपनियां तैनात की गई हैं और सेना को अतिरिक्त स्टैंड बाई पर रखा गया है ।

राम रहीम को न्यूनतम सात साल व अधिकतम उम्रकैद की सजा हो सकती है। 15 साल पुराने इस मामले में सब्र और हिंसा के बाद पीडि़त साध्वियों को न्याय मिलेगा। यह पहली बार होगा जब हरियाणा के किसी जेल परिसर में अदालत लगाकर सजा सुनाई जाएगी।

Previous Post

हर स्थिति से निपटने के लिए सक्षम है सेना : बिपीन रावत

Next Post

आ गया फैसला : दुष्कर्मी राम रहीम को 10 साल की कैद

Next Post
आ गया फैसला : दुष्कर्मी राम रहीम को 10 साल की कैद

आ गया फैसला : दुष्कर्मी राम रहीम को 10 साल की कैद

  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact Us

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.