• ABOUT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITION
  • CONTACT US
  • ADVERTISE WITH US
  • तेज़ समाचार मराठी
Tezsamachar
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
Tezsamachar
No Result
View All Result

साक्षी धोनी ने शेयर की चेन्नई सुपर किंग्स की जर्सी में सेल्फी

Tez Samachar by Tez Samachar
April 11, 2017
in खेल
0

मुंबई ( तेजसमाचार संवाददाता ) – इंडियन प्रीमियर लीग में राइजिंग पुणे सुपर जाएंट्स के लिए खेल रहे महेंद्र सिंह धोनी के प्रदर्शन पर सवाल उठाने वाले टीम के मालिक के भाई हर्ष गोयनका के ट्वीट पर साक्षी ने कूल तरीके से जवाब दिया। कैप्टन कूल की पत्नी साक्षी ने अपने इंस्टाग्राम और ट्विटर पर एक तस्वीर शेयर की जिसमें वे, धोनी की पुरानी टीम चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की जर्सी और हेलमेट में नजर आ रही हैं। इस तस्वीर के कैप्शन में साक्षी ने ‘थ्रोबैक’ भी हैशटैग किया है। इस पोस्ट को गोयनका के ट्वीट का जवाब माना जा रहा है।

Untitled-1

गोयनका के ट्वीट के बाद क्रिकेटप्रेमी कयास लगा रहे हैं कि पुणे सुपरजाइंट्स और महेंद्र सिंह धोनी के बीच शायद कोई मनमुटाव की स्थिति है। हालांकि अब साक्षी ने भी चेन्नई सुपरकिंग्स की जर्सी में इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करके कैप्टन कूल को सपोर्ट किया है।यह पहला मौका है जब आईपीएल में महेंद्र सिंह धोनी किसी और की कप्तानी में खेल रहे हैं। इसके पहले आईपीएल में धोनी ने 143 मैच बतौर कप्तान खेले हैं। इस बार ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीवन स्मिथ को राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स की कमान सौंपी गई है।टीम के कोओनर हर्ष गोयनका ने पहला ही मैच जीतने के बाद ट्वीट किया था कि जंगल का असली राजा कैप्टन स्टीव स्मिथ है। साथ ही इस ट्वीट में मेंशन किया था कि उनका कैप्टन बदलने का फैसला सही था। इस पर फैंस से नाराजगी झेलने के बाद गोयनका ने ये ट्वीट डिलीट कर दिया था। लेकिन, उन्होंने ट्वीट करना जारी रखा।

आईपीएल के शुरुआती आठ सीजन में चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम और कप्तान धोनी सबके चहेते थे। फैंस की अब भी चाहत है कि धोनी फिर चेन्नई के लिए खेले। आईपीएल के पिछले 2 सीजन से एम एस धोनी राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स के साथ हैं। आईपीएल के 9वें सीजन में उन्होंने पुणे की कप्तानी भी की थी। इस फोटो के बाद कयास लगने लगे हैं कि अन्य फैंस की तरह साक्षी भी चेन्नई की टीम में उनकी वापसी चाहती हैं। बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी पत्नी साक्षी को अपना लकी चार्म मानते हैं। साक्षी भी हमेशा हर कंडीशन में धोनी को सपोर्ट करती हैं। धोनी के लिए साक्षी हर आईपीएल मैच में उनकी टीम का उत्साह बढ़ाने के लिए पहुंचती हैं।

Tags: cskIPL-10sakshi dhoni
Previous Post

दोबारा हो सकता है मुंबई जैसा हमला – रिपोर्ट

Next Post

दीपिका पादुकोण ने शुरू किया ‘लिव-लव-लाइफ’ फाउंडेशन

Next Post

दीपिका पादुकोण ने शुरू किया 'लिव-लव-लाइफ' फाउंडेशन

  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact Us

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.