• ABOUT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITION
  • CONTACT US
  • ADVERTISE WITH US
  • तेज़ समाचार मराठी
Tezsamachar
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
Tezsamachar
No Result
View All Result

सोनम कपूर-आनंद आहूजा ने सिख रीति से की शादी

Tez Samachar by Tez Samachar
May 8, 2018
in Featured, मनोरंजन
0
सोनम कपूर-आनंद आहूजा ने सिख रीति से की शादी

मुंबई (तेज समाचार प्रतिनिधि):बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर और बिजनेसमैन आनंद आहूजा मंगलवार को शादी के बंधन में बंध गए। सोनम की मौसी कविता सिंह के बांद्रा स्थित बंगले में सिख रीति-रिवाज से शादी हुई। इस खास मौके पर अनिल कपूर की लाड़ली सोनम लाल-सुनहरी रंग का कमल के फूलों की डिजाइन वाला भारी लहंगा पहने नजर आईं। आनंद आहूजा ने गोल्डन शेरवानी में नजर आए। इससे पहले सोमवार रात मुंबई के सनटैक, सिग्नेचर आईलैंड होटल में मेहंदी सेरेमनी हुई। मुंबई के ‘द लीला’ होटल में आज शाम को होने वाले ग्रैंड रिसेप्शन में पॉलिटिक्स और बॉलीवुड के दिग्गज पहुंचेंगे।

शादी के लिए जहां वेन्यू को पिंक फ्लोरल थीम पर डेकोरेट किया गया है। फैमिली और गेस्ट के लिए इंडियन ट्रेडीशनल ड्रेसेस थीम रखी गई। इस दौरान, अनिल कपूर, संजय, माही, अर्जुन, अंशुला, रिया, हर्षवर्धन के अलावा बाकी फैमिली मेम्बर्स ने भी शेरवानी और ट्रेडीशनल लहंगा लुक कैरी किया।

अमिताभ और श्वेता नंदा, जाह्नवी, बोनी, खुशी कपूर, आमिर खान, किरण राव, माधुरी दीक्षित, करन जौहर, बेटे तैमूर के साथ सैफ-करीना, करिश्मा, स्वरा भास्कर और जैकलीन फर्नांडीज स्पॉट किए गए।

आज रात आने वाले सेलेब में सलमान खान, वरुण धवन, अम‍िताभ बच्चन, ऐश्वर्या राय के अलावा अखिलेश यादव, किरीट सौमया के भी पहुंचने की उम्मीद है।

सोनम और आनंद की शादी सिख रीति-रिवाज आंदर कारज के अनुसार सम्पन्न हुई है। आंनद करज का मूहुर्त सुबह 11 से 12:30 बजे का था। सोनम कपूर की मौसी कविता सिंह के बांद्रा स्थित हेरिटेज बंगले सनटेक सिग्नेचर आइलैंड में यह शादी हुई है।

Tags: anand ahujabollywood gossipbollywood hindi newsbollywood news in hindifirst photosonam anandsonam kapoorsonam kapoor anand ahujasonam kapoor weddingwedding inside pictures
Previous Post

मौसम विभाग की चेतावनी: इन 13 राज्यों में 11 मई तक आंधी-तूफान और बारिश की चेतावनी

Next Post

धुलिया: अवैध ढंग से संचालित दो स्लाटर हाउस पर पुलिस का छापा,लग भग 8 लाख का गोवंश बरामद

Next Post
धुलिया: अवैध ढंग से संचालित दो स्लाटर हाउस पर पुलिस का छापा,लग भग 8 लाख का गोवंश बरामद

धुलिया: अवैध ढंग से संचालित दो स्लाटर हाउस पर पुलिस का छापा,लग भग 8 लाख का गोवंश बरामद

  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact Us

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.