• ABOUT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITION
  • CONTACT US
  • ADVERTISE WITH US
  • तेज़ समाचार मराठी
Tezsamachar
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
Tezsamachar
No Result
View All Result

हिम्मत करने वालों की कभी हार नही होती

Tez Samachar by Tez Samachar
December 16, 2016
in प्रदेश
0
जलगाँव – एक प्रसिद्ध कविता के अंश हैं की लहरों से डर कर नौका पार नहीं होती, हिम्मत करने वालों की कभी हार नही होती, कुछ किए बिना ही जयजयकार नहीं होती.. कुछ इस तरह की हिम्मत को साकार किया है चालीसगांव तहसील नागद के किसान विनोद परदेशी ने . खानदेश की भीषण पानी किल्लत को नज़रंदाज़ करते हुए विनोद परदेशी ने अपनी खेती से लाखों रूपए की मोसंबी पैदा करके दिखाई. मात्र पांच एकड़ की खेती पर विनोद ने परम्परागत खेती से परे रहते हुए मोसंबी की पैदावार प्रारंभ की . प्रारंभ में उन्हें भी पानी की किल्लत का सामना करना पड़ा. फिर विनोद परदेशी ने आधुनिक खेती को स्वीकार करते हुए मल्चिंग पेपर का प्रयोग किया. मल्चिंग खेती से तापमान, वाष्पीकरण व अतिरिक्त पानी का नियोजन करते हुए उन्होंने मोसंबी की खेती के साथ तरबूज , प्याज आदि की सहायक फसल का लाभ भी उठाया. विनोद ने पहली फसल से चार लाख रूपए कमाया, जबकि इस वर्ष उन्होंने कुल सत्ताईस लाख रूपए कमाए . इस सारी रकम में से यदि खर्च के तीन लाख निकाल दिए जाने तो भी विनोद के पास चौबीस लाख रूपए का शुद्ध मुनाफा बचा है .
Tags: news
Previous Post

मनप्रीत बादल की मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के गढ में सेंध लगाने की तैयारी

Next Post

युवा रहना पसंद करते हैं माता-पिता के साथ

Next Post

युवा रहना पसंद करते हैं माता-पिता के साथ

  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact Us

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.