जलगांव ( तेजसमाचार प्रतिनिधि ) – महाराष्ट्र प्रदेश स्नातक अंशकालीन कर्मचारी संंगठन की ओरसे की जाने वाली मांगों के बारे में मुख्यमंत्री एवं प्रशासन द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इसी लिये समय पर ही मांगे पूरी ना होने पर आगामी १ अगस्त को अंशकालीन कर्मचारी सामुहिम आत्मदहन करेंगे ऐसी चेतावनी प्रदेश अध्यक्ष विजय नथ्थु पाटील कोसगांव, तहसील यावल ने विज्ञप्ती जारी करते हुए की है। विज्ञप्ती में बताया गया है कि विगत ७ अप्रैल २०१६ को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के साथ चर्चा हुई थी। एवं बाद में पुन: ५ सितंबर २०१६ को नागपुर में विविध मंत्रियों की उपस्थिती में दो माह में अंशकालीन कर्मचारियों की समस्याओं का निवारण करने का आश्वासन दिया था। किन्तू प्रत्यक्ष में अब तक इस पर निर्णय नहीं लिये जाने के कारण १ अगस्त को मुंबई विधानभवन के सामने कर्मचारी जहर पीकर सामुहिम आत्मदहन करेंगे ऐसी चेतावनी दी गई है।