• ABOUT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITION
  • CONTACT US
  • ADVERTISE WITH US
  • तेज़ समाचार मराठी
Tezsamachar
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
Tezsamachar
No Result
View All Result

अकोला : सिलेंडरों के विस्फोट से दहल उठा रामदास पेठ

Tez Samachar by Tez Samachar
February 22, 2018
in Featured, अकोला
0
अकोला : सिलेंडरों के विस्फोट से दहल उठा रामदास पेठ

अकोला(अवेस सिद्दीकी): स्थनिय माता नगर में आज सुबह करीब १२ बजे के दौरान झोपडिय़ों से सिलेंडर फूटने की वजह से रामदास पेठ परिसर में धुएं का गुब्बार दिखाई दे रहा था। आग लगने की जानकारी मिलते ही शहर के सभी पुलिस थाना निरीक्षक दमकल विभाग के वाहन तत्काल घटना स्थल पर पहुंचे। विगत २ घंटे की मशक्कत के पश्चात दमकल वाहनों ने आग को नियंत्रित करने में सफलता पाई। इस अग्निकांड में एक जख्मी होने के कारण शहर यातायात पुलिस निरीक्षक विलास पाटील ने पुलिस वाहन से उसे अस्पताल पहुंचाया।

रामदास पेठ पुलिस थाने से सटकर मनपा प्रशासन की ओर से माता नगर में घरकुल का निर्माण किया जा रहा था। जिससे प्रशासन ने वहां पर रहने वालों के घर खाली करवा के उन्हें सड़क के दूसरे किनारे झोपडिय़ां बनाकर रहने की अनुमति दी थी लेकीन अब तक निर्माण कार्य अपूर्ण है तथा यह नागरिक झोपडियो मे रेहने मजबूर है अब इस अग्नी कांड मे इनके घर खाक मे तबदील हो गए है जिस्के चलते सैंकडो नागरिक बेघर हो गए है इन नागरीको के रहने के लिए जिला प्रशासन तत्काल कोई इंतेजाम करे ऐसी मांग की जारही है।


आज सुबह अचानक इन झोपडिय़ों से धुआं उठता हुआ दिखाई दिया। वहां पर नागरिक कुछ समझ पाते इसके पूर्व ही सिलेंडर की फूटने की आवाज तथा उसके चिथड़े हवा में उड़ते हुए दिखाई दिए। जिसके बाद वहां पर तकरीबन ८ विस्फोट की आवाजें सुनाई दी। घटना स्थल से सटकर रामदास पेठ पुलिस थाने में तैनात पुलिस उपनिरीक्षक शैलेष मस्के, पुलिस कर्मचारी जय मंडेवार, किशोर सोनोने तत्काल घटना स्थल पर पहुंचे। पुलिस ने इस आग से वहां पर मौजूद लोगों को बाहर निकालते हुए अन्य घरेलु सिलेंडर बाहर निकालना आरंभ कर दिया। आग लगने की जानकारी मिलते ही जिला पुलिस अधीक्षक एम राकेश कलासागर, अपर पुलिस अधीक्षक विजयकांत सागर, शहर उपविभागीय अधिकारी उमेश माने पाटील शहर के सभी पुलिस निरीक्षक अपने कर्मचारियों तथा आरसीपी के प्लाटून के साथ पहुंचे। मनपा के दमकल विभाग के सभी वाहनों को तत्काल दुर्घटना स्थल पर पहुंचा गया। पुलिस ने उपाययोजना के तहत उक्त मार्ग को दोनों ओर से बंद कर दिया। आखिरकार दो घंटे की मेहनत के बाद आग को नियंत्रित करने में सफलता मिली।

विद्यार्थियों की चीख पुकार से थराया परिसर

माता नगर की झोपडिय़ों में सिलेंडर फूटने के कारण दुर्घटना स्थल से कुछ दूरी पर स्थित शालेय विद्यार्थियों की सुरक्षा को देखकर वहां पर कार्यरत शिक्षिकाओं ने बच्चों को कक्षा से बाहर निकालने आरंभ करवा दिया। अचानक घटी इस घटना तथा सिलेंडर के विस्फोट की आवाज के कारण बच्चों ने रोना आरंभ कर दिया। बच्चों की इस चीख पुकार से वहां पर मौजूद लोगों का दिल थराया गया था।

अधिकारी पदाधिकारियों का जमघट

माता नगर की झोपडिय़ों में आग लगने की जानकारी मिलते ही जिलाधीश आस्तिक कुमार पांडे, एसडीएम संजय खडसे, मनपा आयुक्त जितेंद्र वाघ, विधायक गोवर्धन शर्मा, रणधीर सावरकर, महापौर विजय अग्रवाल, उपमहापौर वैशाली शेलके समेत अन्य पदाधिकारी ने घटना स्थल का जायजा लिया।

निवासियों का आक्रोश

इन झोपडिय़ों में रहने वाले सभी मजदूरी कर अपना उपजीविका चलाने वाले शामिल है। दुर्घटना के साथ घर के कर्ता पुरूष तथा महिला मजदूरी करने व बच्चें शाला गए हुए थे। जिससे उक्त परिसर में निवासियों की संख्या काफी कम थी। घरों को आग लगने की जानकारी मिलते ही निवासी तत्काल वहां पर पहुंचे अपने घरों की स्थिति को देखकर उनका आक्रोश देखा नहीं जा रहा था। यदि यह दुर्घटना रात के समय घटती काफी बडे पैमाने पर जान को नुकसान हो सकता था।

Previous Post

पुणे के सर्राफ को लूटनेवाले 12 घंटे में सलाखों के पीछे

Next Post

दोंडाईचा: 5 साल की नाबालिग से दुष्कर्म , CID जांच की मांग

Next Post
दोंडाईचा: 5 साल की नाबालिग से दुष्कर्म , CID जांच  की मांग

दोंडाईचा: 5 साल की नाबालिग से दुष्कर्म , CID जांच की मांग

  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact Us

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.