• ABOUT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITION
  • CONTACT US
  • ADVERTISE WITH US
  • तेज़ समाचार मराठी
Tezsamachar
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
Tezsamachar
No Result
View All Result

अकोला: दामाद ने की ससुर की हत्या

Tez Samachar by Tez Samachar
March 10, 2018
in अकोला
0
अकोला: दामाद ने की ससुर की हत्या

अकोला(तेज समाचार प्रतिनिधि):घरेलु विवाद के चलते दामाद ने अपने ससुर पर जानलेवा हमला कर घायल करने की घटना खदान पुलिस थाने के अंतर्र्गत आने वाले महात्मा फुले नगर में शाम ५.३० बजे के दौरान घटी थी। परिजनों तथा पडौसियों ने घायल को उपचार के लिए सर्वोपचार अस्पताल में भर्ती कराया किंतु रात ९.३० बजे के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद ससुर की हत्या करने वाला दामाद फरार हो गया। जिसकी पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है। परिवार में होने वाले मामूली विवाद कभी कभार इतना उग्र रूप धारण कर लेते है कि इंसान अपना आपा खो बैठता है इस बिगड़े हुए संतुलन के दौरान यदि कोई भी समझदारी नहीं दिखाता तो स्थिति काफी खतरनाक हो जाती है इस परिस्थिति में किसी की जान चली जाती तो दूसरे  को कानूनी कार्रवाई का सामना पड़ता है। ऐसी ही एक घटना में ससुर को जान गंवानी पड़ी जबकि दामाद पुलिस का मेहमान बनने वाला है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार खदानपुलिस थाने के अंतर्गत आने वाले महात्मा फुले नगर निवासी ४० वर्षीय दिलीप गोंदूजी सावंग की बेटी किरण ने उसी परिसर में रहने वाले २५ वर्षीय विशाल गवई के साथ विगत ४ वर्ष पूर्व प्रेम विवाह किया था।

विवाह के एक साल तक दोनों एक दूसरे के साथ बेतहर तालमेल बनाकर जीवन की संघर्षमय जीवन की गाड़ी को हांक रहे थे। एक वर्ष के बाद  छोटी-छोटी बात को लेकर उनके बीच विवाद होने लगा तथा मारपीट की घटना आम बात हो गई। इसी बीच किरण गर्भवती होने के कारण वह ६ माह पूर्व  अपने मायके आकर रहने लगी। जिससे विशाल हमेशा अपने ससुराल आकर पत्नी किरण, ससुर दिलीप सावंग तथा सास रेखा दिलीप सावंग के साथ विवाद कर किरण को भेजने के लिए कहता था किंतु किरण मारपीट के डर से घर जाने से इंकार कर रही थी। इसी बीच उसने एक बेटी को जन्म दिया किंतु पति की प्रताडऩा कम होने की बजाए बढऩे लगी थी। इस घटना क्रम के दौरान शुक्रवार की शाम विशाल अपने ससुराल आया तथा पत्नी से विवाद करते हुए उसकी पिटाई करने लगा। दोनों के बीच चल रही विवाद में  ससुर दिलील सावंग ने बीच बचाव करने का प्रयास करने पर आरोपी ने उन पर धारदार शस्त्र से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया तथा फरार हो गया। घर में चल रहे इसकलह की आवाज सुनकर पड़ौसी वहां जमा हो गए थे आरोपी को घर से फरार होने के बाद नागरिकों ने घर में जाकर देखने पर दिलीप सावंग घायल अवस्था में मदद की गुहार लगा रहा था। जिससे पडौसियों ने उन्हें उपचार के लिए सर्वोपचार अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में मौजूद लोगों ने पिता घायल होने की जानकारी उसके २२ वर्षीय बेटे अमोल सावंग को दी। जिससे वह तत्काल अस्पताल पहुंचे। डाक्टर ने उसे बताया कि उपचार के दौरान उसके पिता की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही खदान पुलिस थाने के पुलिस निरीक्षक संतोष महल्ले, एपीआई भारसाकले तत्काल अपने दल के साथ अस्पताल पहुंंचे। मृतक के बेटे की शिकायत पर खदान पुलिस देर रात समाचार लिखे जाने तक अपराध दर्ज करने की प्रक्रिया कर रही थी।

Previous Post

अकोट विधनसभा युवा काँग्रेस की ओर से ज्येष्ठ काँग्रेस नेता पतंगरावजी कदम को श्रध्दांंजली

Next Post

पार्षद पर मारपीट का आरोप , चुनाव मुहाने कानून व्यवस्था बन सकती है चुनौती ?

Next Post
पार्षद पर मारपीट का आरोप , चुनाव मुहाने कानून व्यवस्था बन सकती है चुनौती ?

पार्षद पर मारपीट का आरोप , चुनाव मुहाने कानून व्यवस्था बन सकती है चुनौती ?

  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact Us

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.