• ABOUT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITION
  • CONTACT US
  • ADVERTISE WITH US
  • तेज़ समाचार मराठी
Tezsamachar
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
Tezsamachar
No Result
View All Result

अनंत चतुर्थी से पहले इंदापुर में कांग्रेस का ‘विसर्जन’

Tez Samachar by Tez Samachar
September 10, 2019
in Featured, पुणे, प्रदेश, मुंबई
0
अनंत चतुर्थी से पहले इंदापुर में कांग्रेस का ‘विसर्जन’

बुधवार को भाजपा में प्रवेश करेंगे हर्षवर्धन पाटिल -भाजपा प्रवेश के लिए मिला मुहूर्त

पुणे (तेज समाचार डेस्क). राष्ट्रवादी कांग्रेस पर इंदापुर विधानसभा सीट कांग्रेस को देने का वादा पूरा न करने और चुनाव में दगाबाजी का आरोप लगाते हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व मंत्री हर्षवर्धन पाटिल के भाजपा प्रवेश को मुहूर्त मिल गया है. उनके करीबियों ने बताया कि कल (बुधवार) को वे भाजपा में शामिल होंगे. उनके कट्टर कार्यकर्ताओं ने मुंबई जाने की तैयारियां शुरू कर दी है. बताया जा रहा है कि पाटिल अपने कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा में प्रवेश करेंगे.

– मानी कार्यकर्ताओं की सलाह
पाटिल ने हालिया संकेत दिए कि वह आगामी कुछ दिनों में भाजपा में शामिल हो सकते हैं. उनके निर्वाचन क्षेत्र इंदापुर की सीट से वर्तमान में राष्ट्रवादी कांग्रेस के दत्ता भरणे विधायक हैं. गत सप्ताह उन्होंने अपनी राजनीतिक दिशा तय करने के उद्देश्य से इंदापुर में जनसंकल्प सम्मेलन आयोजित किया था. इसमें उनके समर्थकों ने उन्हें भाजपा में शामिल होने की सलाह दी थी. इसके बाद पाटिल ‘नॉट रिचेबल’ हो गए और दो दिन बाद सीधे मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के साथ उनके दफ्तर में नजर आए.

– मुख्यमंत्री के साथ वायरल हुई थी फोटो 
मुख्यमंत्री के साथ फ़ोटो वायरल होने के बाद से हर्षवर्धन पाटिल के भाजपा में शामिल होने की चर्चा पर मुहर लग गई थी. अब उनके प्रवेश को मुहूर्त भी मिल गया है. उनके करीबियों के अनुसार पाटिल कल मुंबई में अपने कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा में प्रवेश करेंगे. उनके समर्थकों ने मुंबई जाने की तैयारियां भी शुरू कर दी है। वैसे तो गणेश विसर्जन में अभी एक दिन बाकी है, मगर उससे पहले ही पुणे के इंदापुर तालुका में कांग्रेस का विसर्जन होने जा रहा है.

– गत सप्ताह हुआ था फैसला
हर्षवर्धन पाटिल ने गत सप्ताह जनसंकल्प सम्मेलन में कहा था कि, लोकसभा चुनाव के दौरान राहुल गांधी की मौजूदगी में यह निर्णय हुआ था कि राज्य विधानसभा चुनाव में राष्ट्रवादी कांग्रेस यह सीट कांग्रेस के लिए छोड़ेगी और इस कारण हम सभी ने राष्ट्रवादी की उम्मीदवार सुप्रिया सुले के लिए काम किया तथा उन्हें 71 हजार मतों की बढ़त दिलाई. मगर अब राष्ट्रवादी अपना वादा पूरा करेगी, ऐसा नहीं लगता। उन्होंने भाजपा में जाने के संकेत देते हुए इंदापुर के लोगों से संबंधित मुद्दों के समाधान में मदद के लिए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की सराहना की. उन्होंने जब अपने समर्थकों से उनकी चाहत के बारे में पूछा तो वे ‘बीजेपी, बीजेपी, मोदी, मोदी’ के नारे लगाने लगे. पाटिल ने कहा कि वह अपने सभी समर्थकों की भावनाओं का सम्मान करते हैं और निर्वाचन क्षेत्र के लोगों, उनकी आकांक्षाओं को ध्यान में रखते हुए निर्णय लेंगे. हर कोई जानता है कि देश में किस तरह की हवा चल रही है, इसलिए आगामी दिनों में भविष्य की रूपरेखा को लेकर निर्णय करेंगे.
—

Tags: BJPCongressDevendra FadanvisHarshvardhan Patilकांगेसदेवेन्द्र फडणवीसभाजपाहर्षवर्धन पाटिल
Previous Post

कल दौड़ेगी फलटण-लोणंद डेमू

Next Post

भारत को मलेरिया मुक्त बनाने का संकल्प : डॉ. हर्षवर्धन

Next Post
भारत को मलेरिया मुक्त बनाने का संकल्प : डॉ. हर्षवर्धन

भारत को मलेरिया मुक्त बनाने का संकल्प : डॉ. हर्षवर्धन

  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact Us

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.