• ABOUT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITION
  • CONTACT US
  • ADVERTISE WITH US
  • तेज़ समाचार मराठी
Tezsamachar
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
Tezsamachar
No Result
View All Result

अमेरिका में सिरफिरे की फायरिंग में 8 लोगों की मौत

Tez Samachar by Tez Samachar
May 29, 2017
in दुनिया
0
अमेरिका में सिरफिरे की फायरिंग में 8 लोगों की मौत

वाशिंगटन (तेज समाचार डेस्क). अमेरिका के दक्षिणी मिसिसिपी के लिंकन काउंटी में तीन अलग-अलग घरों में गोली मारकर आठ लोगों की हत्या करने के मामले में रविवार को एक संदिग्ध 35 वर्षीय विली कोरी गॉडबोल्ट को हिरासत में ले लिया गया है. पीड़ितों में लंदन काउंटी के शेरिफ का सहायक भी शामिल है, हालांकि अब तक पीड़ितों की पहचान उजागर नहीं की गई है.
स्थानीय समाचार पत्र ‘डेलीलीडर’ के अनुसार, शेरिफ के सहायक एक मकान मालिक के घर गए हुए थे, जो अपने घर से संदिग्ध को हटाना चाहता था. डेलीलीडर के अनुसार, संदिग्ध गॉडबोल्ट का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है. उसे 2015 में नियम विरुद्ध बर्ताव करने व स्थानीय पुलिस के अनुरोध का पालन न करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था.
मिसिसिपी ब्यूरो ऑफ इनवेस्टिगेशन के प्रवक्ता वारेन स्ट्रेन ने बताया कि अब तक संदिग्ध के खिलाफ आरोप-पत्र दाखिल नहीं किया गया है और अभी गोलीबारी के पीछे मंशा के बारे में बात करना जल्दबाजी होगी.

Tags: Firing in America
Previous Post

आतंकवादियों के मनसूबें कभी पूरे नहीं होने दूंगा : रावत

Next Post

घाटी के कई इलाकों में कर्फ्यू : हालात नियंत्रण में

Next Post
घाटी के कई इलाकों में कर्फ्यू : हालात नियंत्रण में

घाटी के कई इलाकों में कर्फ्यू : हालात नियंत्रण में

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact Us

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.