• ABOUT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITION
  • CONTACT US
  • ADVERTISE WITH US
  • तेज़ समाचार मराठी
Tezsamachar
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
Tezsamachar
No Result
View All Result

अमेरिकी युद्धपोत और कंटेनर में टक्कर 7 क्रू सदस्य लापता

Tez Samachar by Tez Samachar
June 17, 2017
in Featured, दुनिया
0
अमेरिकी युद्धपोत और कंटेनर में टक्कर 7 क्रू सदस्य लापता

नई दिल्ली (तेज़ समाचार इंटरनेशनल डेस्क):अमेरिकी नौसेना का एक युद्धपोत जापान के तट पर एक व्यावसायिक जहाज से टकरा गया। इस हादसे के बारे में जापान के कोस्टगार्ड का कहना है कि घटना के बाद से अमेरिकी युद्धपोत के सात क्रू सदस्य लापता हैं। गाइडेड मिसाइल विध्वंसक यूएसएस फिट्जगेराल्ड और व्यावसायिक जहाज एसीएक्स क्रिस्टल के बीच टक्कर शुक्रवार की रात 2.30 बजे के करीब जापान के योकोसुका के दक्षिण पश्चिम तट पर हुई। अमेरिकी नौसेना के मुताबिक कोस्टगार्ड दुर्घटना की गंभीरता का पता लगाने में लगे हुए हैं।

बताया जा रहा हे कि फिट्सजेरल्ड के तीन कंपार्टमेंट में पानी भर गया है और कुछ सदस्य जख्मी हो गए हैं। पसिफिक फ्लीट की ओर से कहा गया है कि घायलों की संख्या और फिट्सजेरल्ड को हुए नुकसान का पता लगाया जा रहा है और घटना की जांच की जा रही है।अमेरिकी नौसेना ने कहा है कि जापान हेलिकॉप्टर की मदद से एक नौसैनिक को बचाने में मदद कर रहा है।

इससे पता चलता है कि दोनों जहाजों के बीच टक्कर काफी जोरदार रही है। इसकी वजह से नौसैनिकों को गंभीर चोटें आई हैं, जिन्हें इलाज के लिए तट पर ले जाया गया है।

Tags: #US merchant navy ship
Previous Post

अनंतनाग में सेना के कैंप पर आतंकी हमला

Next Post

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया कोच्चि मेट्रो का उद्घाटन

Next Post
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया कोच्चि मेट्रो का उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया कोच्चि मेट्रो का उद्घाटन

  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact Us

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.