• ABOUT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITION
  • CONTACT US
  • ADVERTISE WITH US
  • तेज़ समाचार मराठी
Tezsamachar
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
Tezsamachar
No Result
View All Result

‘आउट ऑफ फॉर्म धोनी का कैसे हो जाता है सलेक्शन’

Tez Samachar by Tez Samachar
May 28, 2017
in खेल
0
‘आउट ऑफ फॉर्म धोनी का कैसे हो जाता है सलेक्शन’

दिल्ली (तेज समाचार डेस्क). टीम इंडिया से जब भी किसी सीनियर खिलाड़ी को बाहर रखा जाता है, वह टीम में शामिल न किए जाने का ठीकरा महेन्द्रसिंह धोनी पर फोड कर फ्री हो जाता है. टीम इंडिया से बाहर चल रहे टर्बनेटर हरभजन सिंह ने चैंपियंस ट्रॉफी में नहीं चुने जाने के बाद गुस्सा धोनी पर उतारा है. हरभजन ने एक टीवी चैनल पर पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के टीम में चुने जाने पर सवाल उठाते हुए बीसीसीआई चयन समिति पर निशाना साधा.
चैंपियंस ट्रॉफी में चुने जाने की उम्मीद हरभजन सिंह ने लगाई थी. टीम में नाम नहीं आया तो वह आग बबुला हो गए. भज्जी ने तो बीसीसीआई चयन समिति को ही सवाल के घेरे में खड़ा कर दिया. चयन में दोहरा मापदंड अपनाने की बात कहते हुए अपनी तुलना पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से कर दी.
भज्जी ने सीधे-सीधे पूर्व कप्तान धोनी के टीम में चुने जाने पर ही सवाल खड़ा कर दिया. उनका कहना था कि पिछले कुछ मैचों को देखें तो धोनी बिल्कुल भी फॉर्म में नहीं है. इसके बाद भी उनको चैंपियंस ट्रॉफी की टीम में जगह दी गई.
भज्जी ने धोनी के चयन को आड़े हाथों लेते हुए कहा आखिर जब धोनी भी खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं तो उनको शामिल कैसे किया गया. उन्होंने कहा यह बात सच है कि पूर्व कप्तान ने टीम के लिए बल्लेबाजी के अलावा भी बहुत कुछ किया है. इस वक्त वो बल्लेबाजी कर नहीं पा रहे फिर उनको टीम में जगह कैसे दी जा सकती है.
भज्जी का कहना था कि वह पिछले 19 सालों से देश के लिए क्रिकेट खेल रहे हैं. दो विश्व कप में भारतीय टीम का हिस्सा रह चुके है. चयन समिति को उनके बारे में भी सोचना चाहिए था. वह काफी अनुभव रखते हैं और टीम के लिए मुश्किल में सही सलाह देने काबिलियत रखते हैं.

Tags: champions trophy 2017Harbhajan SinghMS Dhoni
Previous Post

चैम्पियंस ट्रॉफी : क्या धोनी बनेंगे सबसे सफल विकेट कीपर?

Next Post

‘सचिन – ए बिलियन ड्रीम्ज’ मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री

Next Post
‘सचिन – ए बिलियन ड्रीम्ज’ मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री

'सचिन - ए बिलियन ड्रीम्ज' मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact Us

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.