दोडाईचा (तेज़ समाचार प्रतिनिधि):दोडाईचा से चिमठाना सड़क मार्ग पर एक इंडिका कार शनिवार की दोपहर को अचानक आग लगने के कारण जल कर भस्म हो गई है । दोडाईचा पुलिस स्टेशन में अग्नि उपद्रव का मामला दर्ज कराया गया है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी पी एस पाटील परिजनों के विवाह समारोह में शामिल होने चिमठाना से दोडाईचा जा रहे थे। इसी बीच अचानक इंडिका एम एज 18 वी 499 में से धुंवा निकलने लगा पाटील ने फौरन परिवार के सदस्यों को वहान से बाहर निकाला और देखते ही देखते कार माचिस की तीली की तरहचलने लगी दमकल कर्मियों से आने से पूर्व इंडिका जल कर भस्म हो गई ।


