• ABOUT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITION
  • CONTACT US
  • ADVERTISE WITH US
  • तेज़ समाचार मराठी
Tezsamachar
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
Tezsamachar
No Result
View All Result

उच्चतम न्यायालय ने सौंपा सबरीमाला में महिलाओं के प्रवेश का मामला संवैधानिक पीठ को

Tez Samachar by Tez Samachar
October 13, 2017
in Featured, देश
0

नई दिल्ली ( तेज़ समाचार प्रतिनिधि ) – उच्चतम न्यायालय ने केरल के ऐतिहासिक सबरीमाला मंदिर में महिलाओं के प्रवेश पर रोक से संबंधित मामला शुक्रवार अपनी संविधान पीठ को भेज दिया। मुख्य न्यायाधीश दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली तीन न्यायाधीशों की एक पीठ ने सबरीमाला मंदिर में महिलाओं के प्रवेश निषेध का मामला एक संवैधानिक पीठ को भेजने के निर्देश दिए हैं।

संविधान पीठ के लिए कई सवाल तैयार किए जिनमें यह भी शामिल है कि क्या मंदिर महिलाओं के प्रवेश पर रोक लगा सकता है । उच्चतम न्यायालय ने यह सवाल भी तैयार किया कि मंदिर में महिलाओं के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाना क्या संविधान के तहत उनके अधिकारों का उल्लंघन है। पीठ ने कहा कि संविधान पीठ इस सवाल पर भी विचार करेगी कि क्या इस प्रथा से महिलाओं के खिलाफ भेदभाव होता है ।

प्रसिद्ध सबरीमाला मंदिर में 15 वर्ष से लेकर 50 वर्ष तक की आयु की महिलाओं का प्रवेश प्रतिबंधित है । न्यायालय ने मामला संविधान पीठ को भेजे जाने के मुद्दे पर 20 फरवरी को अपना आदेश सुरक्षित रख लिया था। सबरीमाला मंदिर प्रबंधन का कहना है कि प्रतिबंध इसलिए लगाया गया है , क्योंकि मासिक धर्म के समय वे ‘‘शुद्धता’’ बनाए नहीं रख सकतीं। उच्चतम न्यायालय मंदिर में ऐसी महिलाओं के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने की प्रथा को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई कर रहा है। विगत वर्ष सात नवंबर को केरल सरकार ने उच्चतम न्यायालय को सूचित किया था कि वह ऐतिहासिक सबरीमाला मंदिर में सभी आयु वर्ग की महिलाओं के प्रवेश के पक्ष में है।

Tags: #उच्चतम न्यायालय#सबरीमाला मंदिरकेरल
Previous Post

महाराष्ट्र से भाजपा की वापसी का सफ़र प्रारम्भ – अशोक चौहान

Next Post

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में पटाखों की बिक्री पर नहीं मिली राहत

Next Post
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में पटाखों की बिक्री पर नहीं मिली राहत

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में पटाखों की बिक्री पर नहीं मिली राहत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact Us

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.