एरंडोल (तेज़ समाचार प्रतिनिधि ):अपने विविध प्रलंबिंत मांगो के लिए महाराष्ट्र एस.टी. कामगार संगठन, इंटक, विदर्भ कामगार संगठन आदि सहित अन्य संगठनों ने पुकारे हड़ताल को एरंडोल में सौ प्रतिशत प्रतिसाद मिला हैं। हड़ताल में शिवसेना प्रणित महाराष्ट्र कामगार सेना शामिल नहीं हैं, फिर भी बस डेपो से एक भी बस बाहरगांव ना जा सकी हैं। दौरान दिवाली में ही एस.टी. के चालक एवं वाहक संगठनों ने हडताल करने से यात्रीयों के हाल हो रहे हैं। अनेक यात्रीयों ने निजी वाहनों से यात्रा करने का प्रयास किया। विविध कामगार संगठनों ने हडताल करने से बस डेपो के १२० चालक एवं ९८ वाहक शामिल हुए हैं। तथा शिवसेना प्रणित संगठन के सदस्यों ने हडताल में सहभाग नहीं लिया हैं, लेकिन कामगार सेना के सदस्य संख्या बहुत कम होने से उनका कोई भी असर इस हडताल पर नहीं हुआ हैं।
कर्मचारीयों के हडताल से बस डेपो से जानेवाले १६५ फेरे रद्द किया गया हैं। आज सुबह से ही बस डेपो पर सभी ओर शांतता पसरी थी। तथा निजी यात्रीयों की यातायात करनेवाले वाहन चालकों को आज खुशी के दिन हैं। इस हडताल से यात्रीयों को बहुत ही पेरशानी का सामना करना पड़ रहा हैं। तथा अनेक यात्रीओं ने इस हडताल के लिए नाराजगी व्यक्त की हैं। हडताल यशस्वी होने का दावा कामगार संगठन के पदाधिकारीयों ने किया हैं। जब तक मांगे पुरी नहीं होती तब तक हडताल पिछे ना लेने की भुमिका संगठन के पदाधिरीयों ने ली हैं।