• ABOUT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITION
  • CONTACT US
  • ADVERTISE WITH US
  • तेज़ समाचार मराठी
Tezsamachar
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
Tezsamachar
No Result
View All Result

औरंगाबाद : सड़क पर पड़े नोटों को लूटने टूट पड़े लोग

Tez Samachar by Tez Samachar
August 22, 2017
in Featured, प्रदेश
0
औरंगाबाद : सड़क पर पड़े नोटों को लूटने टूट पड़े लोग

औरंगाबाद. सोमवार को महाराष्ट्र के औरंगाबाद में उस समय अचानक अफरा-तफरी मच गई, जब सड़क किनारे पड़े 500 और 2000 के नए नोट उड़ उड़ कर सड़क पर फैलने लगे. जो भी वहां से गुजरता, इन नोटों को बटोरने में जुट गया. देखते ही देखते खबर आग की तरह पूरे शहर में फैल गई और फिर पूरा शहर एमएआईडीसी के रोड की तरफ भागने लगा. सड़क पर जाम लग गया और लोग अपनी गाड़ियां छोड़ सड़क पर बिखरे नोटों को समेटने में जुट गए. जिसके पास जो था, बस उसी में नोटों को भरने की होड़ लग गई. लेकिन लोगों को तब निराश होना पड़ा, जब पता चला कि ये सारे नोट नकली है. पुलिस को भी इस बात की खबर लगी कि एमआईडीसी की एक सड़क पर भीड़ इकट्ठा हो रही है. पुलिस भी दल-बल के साथ उस जगह के लिए रवाना हो गई.
दरअसल सुबह-सुबह औरंगाबाद के एमआईडीसी इलाके में 500 और 2000 के नकली नोटों के रोड पर फेंके जाने की खबर पूरे शहर में आग की तरह फैल गई. नोट बड़ी संख्या में फेंके गए थे और रोड तक नोट उड़कर आ गए थे जिसके कारण सुबह-सुबह लोग अपने ऑफिस जाने के बजाय सड़क की तरफ भागने लगे. ज्यादा से ज्यादा पैसे अपने घर लेकर आने के लिए लोगों ने अपने हाथों में थैला भी ले लिया. बिना देरी किए सभी लोग उस स्पॉट पर पहुंचे जहां पर नोट फेंके जाने की सूचना मिली थी.
लोग जब उस जगह पर पहुंचे तो उनके मन में सुकून दिखा क्योंकि उस जगह नोट बिखरे पड़े थे. लेकिन उन्हें निराशा तब हुई जब लोगों ने नोट को करीब से देखा. सभी के सभी नोट नकली थे और किसी ने रात में नकली नोट फेंक कर लोगों की फिरकी ली थी. पुलिस को भी भनक लग गई औऱ पुलिस भी मौका-ए-वारदात पर पहुंची तो सभी नोट नकली मिले. तब तक भीड़ धीरे-धीरे वहां से मुंह छिपाए निकलने लगी थी. पुलिस मामला दर्ज कर अब नकली नोट फेंके जाने की तहकीकात कर रही है कि आखिर इतनी बड़ी संख्या में यहां नकली नोट किसने फेंके और ये नोट आखिर कहां बने.

Tags: औरंगाबाद में नकली नोट
Previous Post

बंगलादेश : शेख हसीना की हत्या का षड़यंत्र रचने 10 लोगों को मौत की सजा

Next Post

मैं पसीना बहा कर ही यहां तक पहुंची हूं : कैप्टन कूल मिताली राज का ट्वीटर यूजर को सटिक जवाब

Next Post
मैं पसीना बहा कर ही यहां तक पहुंची हूं : कैप्टन कूल मिताली राज का ट्वीटर यूजर को सटिक जवाब

मैं पसीना बहा कर ही यहां तक पहुंची हूं : कैप्टन कूल मिताली राज का ट्वीटर यूजर को सटिक जवाब

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact Us

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.