जलगांव (तेज समाचार प्रतिनिधि):पाचोरा पुलिस स्टेशन में कार्यरत पुलिस कर्मचारी अनमोल पाटेल के छोटे भाई तथा ममहाराष्ट्र जिवन प्राधिकरण विभाग में कार्यरत शाखा अभियंता यह एरंडोल से जलगांव की ओर घर पर आ रहे थे। इसी दौरान पीछे से तेजी से आ रहे कंटेनर ने दो मोटरसाईकिल सवारों को उडय़ा। इस दुर्घटना में शाखा अभियंता की जगह पर ही मौत हो गई। तथा दूसरा मोटरसाईकिल सवार गंभीर घायल हो गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र जिवन प्राधिकरण विभाग एरंडोल में कार्यरत शाखा अभियंता नाजीर सत्तार पटेल (उम्र 42) यह अपना दैनिक काम निपटाकर बुलेट क्रमांक एम.पी.09.एन.डब्ल्यू.2030 से से जलगांव में घर लौट रहे थे। इसी बीच उत्तर महाराष्ट्र विश्वविद्यालय के पास पीछे से तेजी से आ रहे कंटेनर ने उन्हे जोरदार टक्कर मारी। इस दुर्घटन में उनकी जगह पर ही मौत हो गई। तथा बुलेट के आगे एक मोटरसाईकिल सवार जा रहा था उसे भी जोरदार टक्कर मारने से वह घायल हो गया है। घायल को शहर के गणपती अस्पताल में दाखिल किया गया है। मृतक नाजीर पाटील यह पाचोरा के पुलिस कर्मचारी अनमोल पटेल के बंधू थे।