• ABOUT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITION
  • CONTACT US
  • ADVERTISE WITH US
  • तेज़ समाचार मराठी
Tezsamachar
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
Tezsamachar
No Result
View All Result

कासगंज हिंसा के मुख्य आरोपी के घर से मिला देसी बम व पिस्टल, पुलिस की गिरफ्त से बाहर

Tez Samachar by Tez Samachar
January 28, 2018
in Featured, प्रदेश
0
कासगंज हिंसा के मुख्य आरोपी के घर से मिला देसी बम व पिस्टल, पुलिस की गिरफ्त से बाहर

कासगंज ( तेज़ समाचार प्रतिनिधि )- उत्तर प्रदेश के कासगंज में शुक्रवार को गणतंत्र दिवस के मौके पर विश्व हिंदू परिषद और एबीवीपी की मोटर साइकिल रैली पर हुई पत्थरबाजी के बाद झड़प में 16 वर्षीय एक युवक की मौत हो गई थी। रैली के दौरान शुरू हुई हिंसा रविवार को भी देखने को मिली, उपद्रवियों ने एक दुकान में आग लगा दी। उपद्रवियों ने शनिवार को दो बसों और कुछ गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया था।

उपद्रव की इस घटना में मृतक हुए चंदन का मुख्य आरोपी शकील अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। शकील की तलाशी में पुलिस ने रविवार को आरोपी शकील के घर की तलाशी ली। उसके घर से देसी बम और पिस्टल पुलिस ने बरामद किये है।

पुलिस ने आस-पास के लोगों से भी शकील के बारे में पूछताछ की। दूसरी तरफ कासगंज हिंसा मामले में पुलिस ने अबतक 49 लोगों को गिरफ्तार किया है। अभी भी वहां धारा 144 लागू है और दूसरे जिलों से सटी सीमा को सील कर दिया गया है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में तनावपूर्ण इलाकों में  आज शाम 10 बजे तक इंटरनेट सेवा को बंद कर दिया गया है, ताकि सोशल मीडिया पर  किसी भी तरह की कोई अफवाह न फैल सके।
राज्य के डीजीपी ओपी सिंह ने कहा, ‘फ़िलहाल कासगंज में स्थिति काबू में है। पिछले कुछ घंटों में ऐसी कोई घटना सामने नहीं आई है। पट्रोलिंग की जा रही है और काफी संख्या में लोगों को गिरफ्तार किया गया है।’ वहीँ प्रधान सचिव (गृह) अरविंद कुमार ने कहा, ‘दो मामले कल (शुक्रवार) दर्ज किए गए थे। दो मामलों में नौ गिरफ्तारियां हुई है , 40 अतिरिक्त निवारक गिरफ्तार किए गए हैं।’ उन्होंने कहा, ‘पीएसी और 1 आरएएफ की पांच कंपनियां शुक्रवार को अतिरिक्त सिविल पुलिस अधिकारियों / पुलिसकर्मियों के साथ वहां पहुंच गईं थी। आरएएफ की एक और कंपनी आज वहां पहुंच गई है।’
कासगंज में सुरक्षा के लिए ड्रोन से निगरानी रखी जा रही है।
Tags: # Chandan Gupta # Pistol Recovered # Tiranga Yatra# Communal Clash# Communal Tension# ettah-crime# Kasganj Clash# कासगंज हिंसा# पिस्टल#तिरंगा यात्रा‪Uttar Pradeshहत्या
Previous Post

रक्तदान कर मानाया गणतंत्र दिन ,करीब 40 विद्यार्थीयो ने किया रक्तदान

Next Post

जम्मू कश्मीर में पत्थरबाजों ने किया सेना पर हमला, ज़वाबी कारवाही में दो उपद्रवी मृत

Next Post
जम्मू कश्मीर में पत्थरबाजों ने किया सेना पर हमला, ज़वाबी कारवाही में दो उपद्रवी मृत

जम्मू कश्मीर में पत्थरबाजों ने किया सेना पर हमला, ज़वाबी कारवाही में दो उपद्रवी मृत

  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact Us

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.