• ABOUT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITION
  • CONTACT US
  • ADVERTISE WITH US
  • तेज़ समाचार मराठी
Tezsamachar
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
Tezsamachar
No Result
View All Result

केंद्रीय मंत्री अनिल माधव दवे का निधन

Tez Samachar by Tez Samachar
May 18, 2017
in देश
0

भोपाल (तेज समाचार डेस्क). केंद्रीय वन एवं पर्यावरण राज्‍यमंत्री अनिल माधव दवे का निधन हो गया. दवे के निधन से राजनीतिक गलियों में शोक की लहर है. पीएम मोदी ने ट्वीट कर अनिल माधव दवे निधन पर शोक जताया है.
अनिल माधव दवे का जन्म मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले के भदनगर में 6 जुलाई, 1956 को हुआ था. अनिल माधव दवे मध्यप्रदेश के कद्दावर भाजपा नेता थे.
दवे राज्यसभा सांसद थे और उन्हें मोदी कैबिनेट में वन एवं पर्यावरण राज्‍यमंत्री बनाया गया था. राज्यसभा के लिए अनिल माधव दवे को पहली बार 2009 में चुना गया था. लेकिन ये कार्यकाल सिर्फ एक साल का था. उन्हें दोबारा 2010 में फिर से राज्यसभा भेजा गया.
अनिल माधव दवे को नदी संरक्षण के क्षेत्र में कार्य करने में एक अलग पहचान मिली थी. नर्मदा समग्र अभियान के लिए नर्मदा नदी के संरक्षण के लिए उन्होनें काफी काम किया था. इसके अलावा आरएसएस में अनिल माधव दवे की गहरी पैठ रही है.
एक राजनेता के साथ पर्यावरण विद के रूप में इन्हें काफी पहचान मिली थी. सिंहस्थ महाकुंभ के साथ वैचारिक महाकुंभ के आयोजन के पीछे इनकी ही भूमिका मानी जा रही थी.

Tags: Anil Madhav Dave
Previous Post

बॉलीवुड की ‘मां’ रीमा लागू का हार्ट अटैक से निधन

Next Post

ICJ ने लगाई कुलभूषण जाधव की फांसी पर रोक : पाक को करारा झटका

Next Post

ICJ ने लगाई कुलभूषण जाधव की फांसी पर रोक : पाक को करारा झटका

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact Us

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.