• ABOUT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITION
  • CONTACT US
  • ADVERTISE WITH US
  • तेज़ समाचार मराठी
Tezsamachar
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
Tezsamachar
No Result
View All Result

केंद्र प्रारंभ करेगा कृषि कचरे से एथेनॉल बनाने की प्रक्रिया – नितिन गडकरी

Tez Samachar by Tez Samachar
July 31, 2016
in Featured
0

नागपुर – केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने नागपुर में आयोजित एक सेमिनार में शानिवार को कहा कि केंद्र जल्दी ही जैविक कचरे :बायोमास: से एथेनाल बनाने के लिये प्रक्रिया शुरू करेगा जिससे कृषि से निकलने वाले कचरे की मांग बढ़ेगी। उन्होंने बताया कि गेहूं, कपास और धान के डंठल जैसे जैविक कचरे से एथेनॉल प्राप्त करने को लेकर एक मंत्रिमंडल नोट अगले कुछ सप्ताह में जारी किया जाएगा। इससे जैव-ईंधन के पेट्रोलियम में 22.5 प्रतिशत तक मिलाने की अनुमति होगी जो फिलहाल 10 प्रतिशत है। गडकरी ने कहा, ‘‘इस कदम से फसलों के डंठल की उल्लेखनीय रूप से मांग बढ़ेगी। धान उत्पादक जिला भंडारा से उत्पादित सभी धान के भूसे का उपयोग एथेनाल बनाने में किया जा सकता है। भंडारा को विदर्भ का ‘चावल का कटोरा’ कहा जाता है। फिलहाल सभी कृषि कचरे को जलाया जाता है , किंतु अब इसका बेहतर उपयोग किया जा सकता है . केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने लघु एवं मझोले उद्यम :एसएमई: की पूंजी बाजार में भागीदारी पर शानिवार को एक सेमिनार को संबोधित करते हुए यह बात कही। इस सेमिनार का  आयोजन बीएसई और निजी परामर्श कंपनी पैंथोमैथ लि. ने किया। गडकरी ने यह भी कहा कि सरकार सड़क सुरक्षा पर करीब 10,000 करोड़ रपये खर्च करेगी। इस कोष का उपयोग दुर्घटना से बाड़, इलेक्ट्रानिक मार्कर तथा कैमरा लगाने में किया जाएगा। सेमिनार में बीएसई अधिकारियों ने एसएमई के लिये शेयर बाजारों से कोष जुटाने के रास्ते के बारे में अपनी बातें रखी।

Previous Post

पेट्रोल और डीजल हुआ सस्ता, कीमतें आधी रात से लागू

Next Post

सऊदी अरब में नौकरी गंवाने वाले किसी भारतीय को भूखा नहीं रहना पड़ेगा – सुषमा स्वराज

Next Post

सऊदी अरब में नौकरी गंवाने वाले किसी भारतीय को भूखा नहीं रहना पड़ेगा - सुषमा स्वराज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact Us

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.