• ABOUT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITION
  • CONTACT US
  • ADVERTISE WITH US
  • तेज़ समाचार मराठी
Tezsamachar
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
Tezsamachar
No Result
View All Result

गणतंत्र दिवस:तनाव की वजह से BSF पाकिस्तानी रेंजर्स को नहीं देगा मिठाई

Tez Samachar by Tez Samachar
January 26, 2018
in Featured, देश
0
गणतंत्र दिवस:तनाव की वजह से BSF पाकिस्तानी रेंजर्स को नहीं देगा मिठाई

अटारी( तेज़ समाचार प्रतिनिधि ):भारत आज हर्षोल्लास के साथ 69वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। लेकिन, इस मौके पर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने पाकिस्तानी रेंजर्स को शुभकामनाएं देने और मिठाइयों के आदान-प्रदान करने से इनकार कर दिया। ऐसा करने के पीछे कारण है पाकिस्तानी सुरक्षाबलों द्वारा बार-बार जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर संघर्ष विराम उल्लंघन की वजह से भारतीय जवानों का शहीद होना। बता दें कि पाक के लगातार संघर्ष विराम की वजह से कई जवान शहीद हुए और स्थानीय नागरिकों की भी मौत हुई है।

गणतंत्र दिवस के अवसर पर BSF ने शुक्रवार को पकिस्तानी रेंजर्स को शुभकामनाएं देने और मिठाइयों को आदान-प्रदान करने से इनकार कर दिया। जम्मू एवं कश्मीर में अंतर्राष्ट्रीय सीमा (आईबी) और नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर पाकिस्तानी सुरक्षाबलों के बार-बार संघर्षविराम उलल्ंघन से भारत के कई जवान शहीद हुए हैं और स्थानीय नागरिक भी मारे गए हैं।

पाकिस्तान की ओर से बीते कुछ महीनों से लगातार हो रहे संघर्षविराम उल्लंघन से अंतर्राष्ट्रीय सीमा और नियंत्रण रेखा पर तनाव बना हुआ है। बीएसएफ सूत्रों के मुताबिक, पाकिस्तानी रेंजर्स को गुरुवार को बता दिया गया कि इस बार गणतंत्र दिवस पर मिठाइयों की आदान-प्रदान नहीं होगा।

आपको बता दे, के बॉर्डर गार्ड बीते कई वर्षों से बड़े धार्मिक अवसरों जैसे ईद, दिवाली और स्वतंत्रता दिवस, गणतंत्र दिवस पर मिठाइयों का आदान-प्रदान करते आए हैं। बीते चार-पांच वर्षों में कुछ अवसरों पर बॉर्डर गार्ड ने मिठाइयों का आदान-प्रदान नहीं किया है। मिठाइयों का आदान-प्रदान कार्यक्रम मुख्य रूप से अमृतसर से 30 किलोमीटर दूर अटारी-वाघा संयुक्त जांच चौकी पर होता है।

Tags: गणतन्त्र दिवस भारत नरेन्द्र मोदी अशोक चक्र राजपथ सम्राट अशोक गरुड़ कमांडो बल भारतीय वायुसेना मोहन भागवत राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ
Previous Post

दों दर्जन से भी अधिक स्पीड ब्रेकरों को हटाया जाने की भजपा ने मांग मनपा आयुक्त को सौपा शिकायती पत्र

Next Post

देश मना रहा 69वां गणतंत्र दिवस, दुनिया ने देखी भारत की ताकत, 10 आसियान देश बने गवाह

Next Post
देश मना रहा 69वां गणतंत्र दिवस, दुनिया ने देखी भारत की ताकत, 10 आसियान देश बने गवाह

देश मना रहा 69वां गणतंत्र दिवस, दुनिया ने देखी भारत की ताकत, 10 आसियान देश बने गवाह

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact Us

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.