• ABOUT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITION
  • CONTACT US
  • ADVERTISE WITH US
  • तेज़ समाचार मराठी
Tezsamachar
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
Tezsamachar
No Result
View All Result

गौतम बंबवाले होंगे चीन में भारत के नए उच्चायुक्त

Tez Samachar by Tez Samachar
October 13, 2017
in Featured, दुनिया
0
गौतम बंबवाले होंगे चीन में भारत के नए उच्चायुक्त

नई दिल्ली ( तेज़ समाचार प्रतिनिधि ) –पुणे के रहने वाले भारतीय उच्चायुक्त गौतम बंबवाले को चीन में भारत का नया राजदूत नियुक्त किया गया है। यह जानकारी भारतीय विदेश मंत्रालय की तरफ से दी गई। विद्यमान में वह पाकिस्तान में भारत के उच्चायुक्त हैं। उन्होंने अपने कार्यकाल में कुलभूषण जाधव मामले में अहम रोल अदा किया है । साथ ही चीन के साथ डोकलाम विवाद को सुलझाने में भी उनकी अहम भूमिका मानी जाती है। भारतीय विदेश मंत्रालय के ऐलान के बाद जल्द ही उनके पद संभालने की उम्मीद जताई जा रही है। चीन में गौतम बंबवाले, विजय गोखले का स्थान लेंगे । वहीं पाकिस्तान में गौतम बंबवाले की जगह पोलैंड में भारत के राजदूत अजय बिसारिया लेंगे। मूल रूप से पुणे के रहने वाले गौतम बंबवाले 1984 बैच के IFS अफसर हैं। गौतम को वर्ष 2015 में पाकिस्तान में भारतीय उच्चायुक्त नियुक्त किया गया था।

चीन में भारत के राजदूत बनने के बाद बंबवाले के सामने सबसे पहले दोनों देशों के बीच रिश्तों की गाड़ी को पटरी पर लाना होगा, जो कि डोकलाम विवाद के दौरान उतर गई थी। हालांकि इससे पहले चीन में भारत के राजदूत विजय गोखले ने भी ये काम बेहतर ढंग से किया था, क्योंकी डोकलाम विवाद सुलझने में विजय गोखले के द्वारा की गई कोशिशें भी काफी कारगार साबित हुई थीं। वहीं बंबवाले पाकिस्तान में भारत के राजदूत रहते हुए भारत और पाकिस्तान के साथ संबंधों को लेकर भारत का पक्ष मजबूती से कई बार रख चुके हैं।

पाकिस्तान के अलावा बंबवाले 1985 से 1991 के बीच हांगकांग और बीजिंग में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। वह बीजिंग में भारतीय दूतावास के उपप्रमुख के तौर पर भी काम कर चुके हैं। इसके अलावा  गौतम बंबवाले भूटान में भी भारत के राजदूत रह चुके हैं। वह विदेश मंत्रालय में चीन डेस्क को हेड कर चुके हैं। यह डेस्क जापान, चीन, दक्षिण कोरिया, मंगोलिया और उत्तर कोरिया के साथ संबंधों को लेकर काम करता था। चीन से रिश्ते सुधारना होगी चुनौती इससे पहले 2009 से 2014 तक उन्होंने विदेश मामलों के सचिव पद पर काम किया था। वहीं 2007 में उन्होंने ग्वांगझोउ में भारत की पहली पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना परिषद बनने का सम्मान जीता था।

Tags: @गौतम बंबवाले@भारत के राजदूत
Previous Post

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में पटाखों की बिक्री पर नहीं मिली राहत

Next Post

दंतेश्वरी सेवा योजना की झलक दिखाई दी दिल्ली में

Next Post
दंतेश्वरी सेवा योजना की झलक दिखाई दी दिल्ली में

दंतेश्वरी सेवा योजना की झलक दिखाई दी दिल्ली में

  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact Us

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.