• ABOUT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITION
  • CONTACT US
  • ADVERTISE WITH US
  • तेज़ समाचार मराठी
Tezsamachar
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
Tezsamachar
No Result
View All Result

जब पति ने पत्नी के प्रेमी से मांगे 10 लाख रुपए

Tez Samachar by Tez Samachar
September 13, 2018
in Featured, प्रदेश
0
जब पति ने पत्नी के प्रेमी से मांगे 10 लाख रुपए

बिलासपुर (तेज समाचार डेस्क). इस दुनिया में शायद कोई ऐसा मर्द होगा, जो अपनी पत्नी को किसी दूसरे मर्द के बिस्तर पर देखना पसंद करेगा. लेकिन किसी की फितरत के बारे में कहना मुश्किल है. बिलासपुर के मस्तूरी थाने की सीमा में एक गांव है ओखर.  इस गांव के एक व्यक्ति को जब पता चला कि उसकी पत्नी के दूसरे मर्द के साथ अवैध संबंध है, तो इस व्यक्ति ने इस पर अपनी आपत्ति जताने की बजाय पत्नी के प्रेमी से उनके नाजायज संबंधों को छिपा कर रखने के ऐवज में 10 लाख रुपए की मांग कर दी. मजे की बात यह है कि प्रेमी ने इस डील के लिए हा भी कह दी. लेकिन बाद में पति ने थाने में प्रेमी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई, तो प्रेमी ने भी इस बात का खुलासा कर दिया कि उसकी प्रेमिका के पति ने उससे उसके संबंध छिपाने के ऐवज में 10 लाख मांगे है. मामला अभी पुलिस की जांच में है.

दरअसल, यह मामला बिलासपुर के मस्तूरी थानांतर्गत ग्राम ओखर का है, जहां इस गांव की रहने वाली शादीशुदा महिला और चकरभाठा बोदरी के रहने वाले ईश्वर रजक के बीच प्रेम संबंध था। पत्नी आए दिन पति से झूठ बोलकर घर से बाहर जाती और प्रेमी से मिलती थी। पति को पत्नी की बातों पर शक हुआ तो एक उसने पत्नी का पीछा किया जब जाकर उसे उसके पत्नी के नाजायज संबंधों के बारे में पता चला। और उसके बाद उसने अपनी पत्नी को घर से निकाल दिया। इसके बाद महिला अपने प्रेमी ईश्वर के घर चली गई। उसके पीछे महिला का पति भी ईश्वर के घर पहुंचा। और उनके नाजायज संबंधों को दबाने के लिए पत्नी के आशिक से समझौता करने के लिए कहा। उसने कहा कि मुझे तुम्हारे नाजायज संबंधों से कोई एतराज नहीं है, लेकिन उसके बदले तुम्हें 10 लाख रुपए देने होंगे। ईश्वर ने विमल की बात मान ली और समझौता कर लिया।

लेकिन विवाद तब उभरा जब विमल अपनी पत्नी को लेकर थाने पहुंचा और ईश्वर के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया। ईश्वर के खिलाफ पुलिस ने धारा 376 के तहत अपराध दर्ज किया। एफआईआर की जानकारी मिलने पर ईश्वर भी कोतवाली थाने पहुंचा और विमल के खिलाफ धमकी देकर 10 लाख रुपए की मांग करने की शिकायत दर्ज कराई। इस पर पुलिस ने विमल के खिलाफ धारा 294, 506, 384 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।

 

Previous Post

राहुल गांधी ने मांगा अरुण जेटली से इस्तीफा

Next Post

कक्षा के विद्यार्थियों ने ही बनाये गणपति

Next Post
कक्षा के विद्यार्थियों ने ही बनाये गणपति

कक्षा के विद्यार्थियों ने ही बनाये गणपति

  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact Us

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.