• ABOUT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITION
  • CONTACT US
  • ADVERTISE WITH US
  • तेज़ समाचार मराठी
Tezsamachar
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
Tezsamachar
No Result
View All Result

जलगांव : उत्साह से मना 69वां गणतंत्र दिवस

Tez Samachar by Tez Samachar
January 27, 2018
in खानदेश समाचार, जलगाँव
0
जलगांव : उत्साह से मना 69वां गणतंत्र दिवस
  • पशुसंवर्धन, दुग्धव्यवसाय विकास एवं वस्त्रोद्योग राज्यमंत्री अर्जून खोतकर ने किया झंडा वंदन

जलगांव (तेज समाचार प्रतिनिधि). राज्य के विकास की कल्पक एवं नविणतापूर्ण योजना, संकल्पना चलाकर सामाजिक सलोखा, बंधुभाव, सौदार्हपूर्ण समाज की निर्मिती के लिये एक संघ भावना से कृतीशील होने का संकल्प गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में सभी ने करने का आह्वान राज्य के पशुसंवर्धन, दुग्धव्यवसाय विकास एवं वस्त्रोद्योग राज्यमंत्री अर्जून खोतकर ने शुक्रवार को किया। स्थानिय पुलिस कवायत मैदान पर गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित मुख्य शासकीय ध्वजारोहन समारोह के बाद मंत्री खोतकर ने उपस्थित जनसमुदाय से संपर्क साधा। इस दौरान वह बोल रहे थे। श्री खोतकर ने आगे कहा कि न्याय, समता, स्वतंत्रता इस लोकतंत्र का उदाहरण देने वाला अपना विश्व का एक आदर्श संविधान है। इस संविधान के कारण देश की सामाजिक, आर्थिक, शैक्षणिक एवं औद्योगिक इन क्षेत्रों में गतिशील कार्य शुरू है। सुरक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक समता एवं समतोल विकास इन संकल्पनाओं को केंद्रस्थान पर रखकर देश का कार्य शुरू है। देश की प्रगती में महाराष्ट्र का योगदान उल्लेखनिय है। साहित्य, संस्कृती, कला, क्रीडा, कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य, प्राकृतीक संपत्ती, औद्योगिक, पर्यटन के साथ वैचारिक चिंतन की विरासत वाले महाराष्ट्र का भविष्य में भी ऐसा ही विकास होते रहे। इसके लिये हम सभी ने मिलकर विकास की कल्पक एवं नविणतापूर्ण योजना, संकल्पना चलाये ऐसा आह्वान उपस्थितों को किया। कार्यक्रम की शुरूआत में मंत्री अर्जून खोतकर के हाथों ध्वजारोहन किया गया। इसके बाद राष्ट्रगीत हुआ। जिसके उपरांत पुलिस दल द्वारा मानवंदना दी गई। तथा उन्होने खुली जीप से परेड का निरीक्षण किया। परेड का नेतृत्व प्रशिक्षार्थी पुलिस उप अधिक्षक धनंजय पाटील ने किया। इस समय हुए संचलन में पुलिस मुख्यालय, महिला व पुरुष दस्ते, यातायात शाखा, होमगार्ड महिला व पुरुष दस्ता, ओरीयन इंग्लिश स्कुल, ए. टी. झांबरे विद्यालय, आर. आर. माध्यमिक विद्यालय, मुलजी जेठा विद्यालय, सेंट जोसेफ इंग्लिश मिडीयम स्कुल, ला. ना. माध्यमिक विद्यालय, सिध्दी विनायक इंग्लिश स्कुल, काशीबाई उखाजी कोल्हे इंग्लिश स्कुल, सेंट टेरेसा इंग्लिश स्कुल, बेंडाले महिला महाविद्यालय, एग्लो उर्दू विद्यालय, श्रीराम माध्यमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं का दस्ता, आर.एस.पी दस्ता, स्काऊट-गाईड दस्ता, राष्ट्रीय सेवा योजना आदि दस्तों ने हिस्सा लेकर शानदार संचलन किया। तथा पुलिस दल का बैण्ड दस्ता, श्वान पथक, बम खोज दस्ता, वरुण रथ, निर्भया दस्ता, मनपा का दमकल एवं बचाव दस्ता, एम्बुलन्स 108, तथा मुद्रा बैंक योजना प्रचार व प्रसार समन्वय समिती की ओर से तैयार किया गया प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, महिला व बालविकास विभाग का बेटी बचाओ बेटी पढाओ, कृषि विभाग जलयुक्त शिवार, महानगरपालिका के प्राथमिक शिक्षा विभाग के सर्व शिक्षा अभियान, सामाजिक वनीकरण विभाग के पेड़ लगाये आदि चित्ररथों ने हिस्सा लिया। पुलिस दल के वाद्य पर प्रस्तुत किये गए देशभक्ती परगीतों की धून पर हुए अनुशासन प्रिय एवं जोशपूर्ण संचलन से कार्यक्रम स्थल पर वातावरण निर्माण हो गया था। परेड निरीक्षण के बाद खोतकर के हाथों सैनिक कल्याण विभाग पुणे की ओरसे जिलाधिकारी किशोर पाटील को स्मृतिचिन्ह देकर सम्मानित किया गया। साथ ही पुलिस दल में शौर्यपूर्ण कार्य करने के चलते योगेश तांदले, युवराज रबडे, अजितसिंह देवरे, युवराज पाटील, नंदकिशोर सावखेडकर का तथा सामाजिक वनीकरण विभाग की ओरसे ली गई राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के विजेता रूपेश बिर्हाडे, राष्ट्रीय कार्यक्रम में उल्लेखनिय योगदान देने के चलते विनोद अहिरे, गु्रप एवं डा.अनिता पाटील, डा.निलेश चांडक, मुकुंद गोसावी का भी मंत्री के हाथों सम्मान किया गया। इस अवसर पर विविध विद्यालयों के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। इसमें पुलिस बॉईज के अत्यंत प्रतिभाशाली प्रात्याक्षिक, तनय मल्हारा के योगा पिरामिड, गुरूवर्य विद्यालय के बच्चों के समुह नृत्य का समावेश था।

– इन की रही मौजूदगी
इस समारोह में विधान परिषद सदस्य चंदुलाल पटेल, महापौर ललीत कोल्हे, जिलाधिकारी किशोर राजे निंबालकर, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कौस्तुभ दिवेगावकर, पुलिस अधिक्षक दत्तात्रय कराले, अपर पुलि अधिक्षक बच्चन सिंह, अपर जिलाधिकारी गोरक्ष गाडीलकर, निवासी उपजिलाधिकारी राहूल मुंडके, उपजिलाधिकारी अभिजीत भांडे पाटील, उपजिलाधिकारी जितेंद्र पाटील, जिला आपुर्ती अधिकारी राहूल जाधव, तहसीलदार अमोल निकम, तहसीलदार मंदार कुलकर्णी, उपविभागीय पुलिस अधिकारी सचिन सांगले तथा विविध क्षेत्र के गणमान्य, स्वतंत्रता सैनिक, विद्यार्थी, नागरीक बड़ी संख्या में मौजुद थे। समारोह का संचालन उषा शर्मा ने किया एवं आभार राजेश यावलकर ने माना।
– ऐ मेरे वतन के लोगों देशभक्ति पर चित्र प्रदर्शनी
भारतीय गणतंत्र दिवस का औचित्य साधकर जिला पुलिस अधिक्षक दत्तात्रय कराले की संकल्पना से जलगांव जिला पुलिस दल की ओर से तैयार किये गए ए मेरे वतन के लोगो इस देशभक्ती पर चित्र प्रदर्शनी को मंत्री अर्जून खोतकर ने भेंट देकर प्रदर्शन का अवलोकन किया।
– जिलाधिकारी कार्यालय में ध्वजारोहण
जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में जिलाधिकारी किशोरराजे निंबालकर के हाथों ध्वजारोहन किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी गोरक्ष गाडीलकर, निवासी उपजिलाधिकारी राहुल मुंडके, उपजिलाधिकारी अभिजीत भांडे पाटील, उपजिलाधिकारी जितेंद्र पाटील, जिला आपुर्ती अधिकारी राहूल जाधव, तहसीलदार अमोल निकम, तहसीलदार मंदार कुलकर्णी, सहित जिलाधिकारी कार्यालय के सभी शाखाओं के प्रमुख अधिकारी, कर्मचारी स्वतंत्रता सैनिक, सामाजिक कार्यकर्ता आदि उपस्थित थे।
– मध्यवर्ती प्रशासकीय इमारत में ध्वजवंदन
मध्यवर्ती प्रशासकीय इमारत टप्पा क्रमांक 3 परिसर में शुक्रवार सुबह ८ बजे ध्वजवंदन किया गया। उपवनसंरक्षक एम. आदर्शकुमार रेड्डी के हाथों ध्वजवंदन कर सामुहिक राष्ट्रगीत गायन कर राष्ट्रध्वज को अभिवादन किया गया। इस अवसर पर जिला अधिक्षक कृषि अधिकारी विवेक सोनवणे, जिला उपनिंबधक विशाल जाधवर, जिला सूचना अधिकारी विलास बोडके, जिला महिला व बालविकास अधिकारी रमेश काटकर, कृषि उपसंचालक अनिल भोकरे, सहायक मुद्रांक अधिकारी सुनील पाटील, उपविभागीय कृषि अधिकारी गोरख लोखंडे, तहसील कृषि अधिकारी विजय भारंबे सहित विविध विभागों के अधिकारी व कर्मचारी बड़ी संख्या में मौजुद थे।

Previous Post

कुंए में कूद कर आदमी ने की आत्महत्या

Next Post

महापौर ने किया नगर रचना ऑनलाइन सेवा का लोकार्पण

Next Post
महापौर ने किया नगर रचना ऑनलाइन सेवा का लोकार्पण

महापौर ने किया नगर रचना ऑनलाइन सेवा का लोकार्पण

  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact Us

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.