जलगांव. आशा फौंडेशन आयोजित व जैन उद्योग समूह प्रस्तुत आशा महोत्सव में इस साल वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता लता पाटणकर को जीवन गौरव पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
महोत्सव में हर साल शैक्षणिक, सामाजिक, सांस्कृतिक एवं क्रीडा क्षेत्र में अपने कार्य की छाप छोडने वाली इस पिढ़ी को जीवन विषय आदर्श देने वाले वरिष्ठ व्यक्ति मत्व का सम्मान किया जाता है। इसके अंतर्गत आर्थिक एवं सामाजिकदृष्टी से दुर्बल घटक के लिये अविरत कार्य करने वाले गांधीवादी सर्वोदयी विचारों का प्रभाव होने वाली सामाजिक कार्यकर्ता लता पाटणकर को इस साल यह सम्मान देने का निश्चित किया गया है। मुलजी जेठा महाविद्यालय में ३६ साल अध्यापन का कार्य करने वाली लताताई राष्ट्र सेवा दल के संस्कार में बड़ी हुई है। उन्होने राज्यशास्त्र विषय में स्नातक उपाधी प्राप्त की है। कानून की शिक्षा भी पूर्ण की है। विगत ३५ साल वह शासन अनुदानित आंगणवाडी कार्यकर्ता प्रशिक्षण का कार्य वावडदा में कर रही है।
विगत ३ सालों से वावडदा में आदिवासी लड़कियों के लिये छात्रावास चला रहे है। बाबा आमटे के आनंदवन से उनका संपर्क है, इसमें वह सक्रीय है। गांधी आश्रम, खादी ग्रामोद्योग, महात्मा गांधी वाचनालय आदि संस्था का कार्य उन्होने देखा है। उन्हे खेती से बड़ा लगाव है उन्होने कईं साल खेती भी की है। आगामी २५ जनवरी को सुबह ९ बजे महोत्सव का उद्घाटन होगा। इसी दिन शाम 5.30 बजे स्नेहसम्मेलन प्रतियोगिता का उद्घाटन होगा। 26 जनवरी को रात 8.30 बजे रंगभुमी प्रयोग परिनिरीक्षण मंडल के अध्यक्ष एवं फिल्म अभिनेता अरूण नलावडे के हाथों महोत्सव के पुरस्कार वितरीत किये जाऐंगे। जलगांव वासियों को दोनों दिन शाम 5.30 बजे उपस्थित रहकर विद्यार्थियों को प्रोत्साहन देने का आह्वान प्रकल्प संचालक गिरीष कुलकर्णी ने विज्ञप्ती द्वारा किया है।

