जलगांव. सोमवार देररात ९.३० बजे के बीच हिराबाग के सालदार दिलीप बारेला को तेंदुआं दिखाई दिया था। इसके बाद में मंगलवार सुबह ५ बजे शिरसोली के संजय शंकरी बारी यह दिलीपकुमार हिराचंद के मालिकाना हिराबाग इस खेत में बिजली के फुल तोड़ रहे थे। तभी तेंदुएं ने पेड़ के उपर से छलांग लगाई। इस दौरान संजय बारी ने भयभित होकर तेंदुएं का उसके मोबाईल के कैमरे में फोटो निकाला। तेंदुआं जैन इरिगेशन एवं शिरसोली परिसर में होने के कारण किसान एवं नागरिकों में भय का वातावरण निर्माण हो गया है। इस बारे में वनविभाग की अनदेखी दिखाई दे रही है। इस बीच २० जनवरी की देररात को शिरसोली परिसर में तेंदुएं ने बाबुराव दलपत पाटील के खेत में भैंस के बछडे का शिकार किया था। इस जगह का पंचनामा किया गया। एवं घटनास्थल पर तेंदुएं के पैरों के निशान पाये गए तब वनविभाग ने किसी भी प्रकार की उपाय योजना नहीं की। जिसके कारण किसानों में खलबली मच गई है। वनविभाग मनुष्य पर हमला होने की राह तो नहीं देख रहा है इस तरह का सवाल भी नागरिकों में उपस्थित किया जा रहा है।