जामनेर (नरेंद्र इंगले):गुरुवार दोपहर शहर की मुख्य सडक से भव्य शोभायात्रा का आयोजन करते हुए महान संत श्री सेवालाल महाराज की 279 वी जयंती समारोह का आनंद मनाया गया . कन्या स्कूल मैदान से निकाली गयी शोभायात्रा मे क्षेत्र से हजारो बंजारा समाजजन शामील हूए , यात्रा मे पारंपारीक पहराव के साथ मंगलकलश धारण किए भारी संख्या मे महिलाओ की उपस्थिती रहि , यात्रा के बीचोबीच घोडागाडी मे श्री सेवालाल महाराज की वेशभुषा मे जिवीत छबी बिराजीत कि गयी . निगम और भुसावल तिराहा होकर शोभायात्रा नियोजित मार्केट कमेटी मैदान पहुची जहा समाज के प्रतिभावान तत्वो ने उपस्थितो को श्री सेवालालजी के जिवनी पर मार्गदर्शन कीया जिसमे सभी वक्ताओ ने सभी मोर्चो पर समाज कि वर्तमान स्थिती को रेखांकित करते हुए आने वाले दिनो मे समाज के समग्र विकास के लिए विभिन्न पहलूओ पर मत व्यक्त कीए . वहि परंपरा के तहत प्रफूल्लता का मान्यता प्राप्त प्रतीक के तौर पर गौरवान्वीत ” केसुला ” (पलास पर्नो का दस्ता ) को विचारमंच के समक्ष रखा गया था . मौजूद आवाम के बीच श्री सेवालाल महाराज द्वारा दिए गए अहम संदेश ” जाणजो छाणजो पचच मानजो ” के मुलमंत्र को प्रचारीत कराने की पहल की गयी . दौरान समारोह मे पहुचे सिंचायी मंत्री तथा क्षेत्र से विधायक गिरीश महाजन ने अपने विचार रखे . मंच पर रमेश नाईक , दिपक चव्हान , शामचैतन्य बापूजी , रामकिसन नाईक , गोपाल नाईक , सिताराम नाईक समेत कई गणमान्य उपस्थित रहे .


