• ABOUT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITION
  • CONTACT US
  • ADVERTISE WITH US
  • तेज़ समाचार मराठी
Tezsamachar
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
Tezsamachar
No Result
View All Result

जामनेर में चारों ओर महका कमल, सभी सीटों पर विपक्ष का सूपड़ा साफ

Tez Samachar by Tez Samachar
April 12, 2018
in Featured, खानदेश समाचार, जलगाँव, प्रदेश
0
जामनेर में चारों ओर महका कमल, सभी सीटों पर विपक्ष का सूपड़ा साफ
  • मंत्री गिरीश महाजन का दबदबा कायम

जामनेर (तेज समाचार प्रतिनिधि). निकाय के चौथे आम चुनावों के लिये संपन्न जनादेश के नतीजे गुरुवार को घोषित हुए, जिसमें लोकनियुक्त नगराध्यक्ष्य की सीट के साथ 12 वार्ड में सदस्य की सभी 22 सीटों पर भाजपा ने भारी अंतर से कब्जा जमा लिया है. वहीं पार्टी की 2 सीटें पहले ही निर्विरोध चुनी जा चुकी है, जिसके बाद सदन में नगराध्यक्ष समेत सभी 25 सीटों पर भाजपा का कब्जा है, इस चुनाव में कड़ी मेहनत के बावजूद विपक्ष अपना खाता तक नहीं खोल सका है.
– साधना महाजन की रिकॉर्ड जीत
नगर के इतिहास मे ऐसा पहली बार हुआ है, कि किसी दल को एकतरफा जनादेश मिला हो. जल संसाधन मंत्री गिरीश महाजन द्वारा प्रचार मैदान संभालने के बाद आये इस अदभुत परीवर्तन से राजनीतिक समीक्षक भौचक्के रह गये हैं. लोक नियुक्त नगराध्यक्ष्य के लिये मंत्री की पत्नी साधना महाजन 8853 वोटों के रिकॉर्ड अंतर से जीत गयी हैं, वहीं प्रतिस्पर्धी राष्ट्रवादी की प्रो. अंजली पवार को 9540 वोट मिले है. सरकारी तकनीकी विद्यालय में संपन्न मतगणना के दौरान महज 2 घंटे के भीतर नतीजे घोषित किये गये.

– चुनाव के विजेता
वार्ड नं 1 अ प्रवीण नरवाडे भाजपा (1492) दीपक रिछवाल कांग्रेस (907), ब ज्योति पाटिल भाजपा (1739) मंजुला चौधरी कांग्रेस (673), वार्ड नं 2 अ बाबुराव हिवराले भाजपा (1790) दीपक राजपूत कांग्रेस (868) ब किरण पोल भाजपा (1799) कविता बोरसे कांग्रेस (745), वार्ड नं 3 अ रिजवान शेख भाजपा (967) राजू मोगरे कांग्रेस (822) ब शेख रशीदा भाजपा (940) शेख अलिशानबी कांग्रेस (824), वार्ड नं 4 अ अनीस शेख भाजपा (1303) शाहिस्ता जावेद इकबाल राष्ट्रवादी (1054) ब शेख बैतुलबी यासिन भाजपा निर्विरोध, वार्ड नं 5 अ शेख नाजीम वजीर भाजपा (1480) खालीद खान राष्ट्रवादी (757) ब मन्यार सुरैया भाजपा निर्विरोध, वार्ड नं 6 अ आतीष झालटे भाजपा (2072) गणेश माली कांग्रेस (637) ब शीतल सोनवने भाजपा (2004) भारती बंडे कांग्रेस (752), वार्ड नं 7 अ प्रमोद वाघ भाजपा (1281) शक्ति सुरवाडे कांग्रेस (217) ब सयाबाइ सुरवाडे भाजपा (1493) उज्ज्वला सुरवाडे कांग्रेस (480) वार्ड नं 8 अ डा प्रशांत भोंडे भाजपा (1640) अनील बोहरा कांग्रेस (884) ब ज्योति सोन्ने भाजपा (1735) पल्लवी पाटिल कांग्रेस (770), वार्ड नं 9 अ प्रा शरद पाटिल भाजपा (1374) मनीश पाटिल राष्ट्रवादी (605) ब लीना पाटिल भाजपा (1549) मनीषा गव्हारे राष्ट्रवादी (478), वार्ड नं 10 अ उल्हास पाटिल भाजपा (1008) संतोष झालटे राष्ट्रवादी (947) ब मंगला माली भाजपा (1096) प्रतीभा बंडे राष्ट्रवादी (849), वार्ड नं 11 अ महेंद्र बावीस्कर भाजपा (2219) कृष्णा माली कांग्रेस (652) ब संध्या पाटिल भाजपा (2380) सोहनबाई ललवाणी कांग्रेस (387), वार्ड नं 12 अ रतन गायकवाड भाजपा (906) अमर पवार कांग्रेस (633) ब नजमुन्नीसाबी खान भाजपा (908) नसीमाबानो खान कांग्रेस (614) तथा सभी विभिन्न वार्ड के निर्दलियों को कुल 1074 वोट मिले है.

Tags: कांग्रेसगिरीश महाजनजामनेर नगर निकाय चुनावभाजपाराष्ट्रवादी कांग्रेससाधना महाजनसूपड़ा साफ
Previous Post

धुलिया: डकैती की योजना बनाते चार गिरफ्तार, आरोपियों के पास से हथियार भी मिले

Next Post

शिरपुर मे मनी क्रांतिसूर्य महात्मा ज्योतिबा फुले की 191वीं जयंती

Next Post
शिरपुर मे मनी क्रांतिसूर्य महात्मा ज्योतिबा फुले की 191वीं जयंती

शिरपुर मे मनी क्रांतिसूर्य महात्मा ज्योतिबा फुले की 191वीं जयंती

  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact Us

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.